फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Father Thrown from Roof After Resisting Harassment of Daughters While Intoxicated; Case Registered Against Three Individuals

Budaun News: नशे में बेटियों से छेड़खानी के बाद पिता को था छत से फेंका, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 13 May 2026 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Father Thrown from Roof After Resisting Harassment of Daughters While Intoxicated; Case Registered Against Three Individuals
बदायूं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक गांव में छत से फेंककर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। घटना 9 मई को हुई थी। इसके बाद घायल व्यक्ति ने बरेली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी ने इस मामले में तीन लोगों पर मारपीट और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने मंगलवार को तीन पर केस दर्ज कर लिया। दो आरोपी आपस में चाचा-भतीजे हैं।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 9 मई 2026 की शाम करीब पांच बजे वह अपने पति के साथ घर पर थीं। तभी पड़ोसी मनोज और उसके चाचा लवकुश उनकी छत पर चढ़ आए। उन्होंने पीड़िता के पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब मेरी दोनों बेटियों ने अपने पिता को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने छेड़खानी शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने पिता को छत से गिरा दिया। इसके बाद वे सभी को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
विज्ञापन

महिला ने घायल पति को अन्य लोगों की मदद से बदायूं अस्पताल पहुंचाया। एक दिन इलाज के बाद उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली के एक निजी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान 11 मई 2026 को उनकी मृत्यु हो गई। बरेली पुलिस ने मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया है। मंगलवार को सिविल लाइन थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपनी तहरीर में मनोज और लवकुश पर पति की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी बताया कि सुमित नामक व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों ने शराब के नशे में यह घटना की है। बताया कि आरोपी अपने घर में ताला बंद कर फरार है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed