{"_id":"69e27f136de47062d7011654","slug":"father-and-son-arrested-with-opium-badaun-news-c-123-1-bdn1010-161790-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अफीम के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अफीम के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार
विज्ञापन
दातागंज। थाना पुलिस ने ब्रह्मपुर गांव के निकट छापा मारकर पिता-पुत्र को 750 ग्राम अफीम समेत पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर बराही चौकी व कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम आठ बजे सुखौरा व ब्रह्मपुर गांव के बीच कच्चे रास्ते पर घेराबंदी कर ब्रह्मपुर निवासी श्रीपाल व उसके पुत्र अनिकेश को गिरफ्तार किया।
सूचना के आधार पर पुलिस ने ब्रह्मपुर गांव में राम बहादुर व रामप्रताप के घरों में छापा मारा। दोनों के यहां आठ किलो अफीम मिली। यहां पुलिस को ग्रामीणों का विरोध भी झेलना पड़ा।
किसानों ने बताया कि सरकार ने उन्हें 10-10 एरी अफीम की खेती का लाइसेंस दिया है। पांच-पांच एरी फसल कमजोर होने पर अफीम विभाग ने नष्ट करा दी। शेष पांच-पांच एरी से निकली अफीम शुक्रवार को बरेली अफीम विभाग में जमा करनी थी। वैध प्रमाण देखने के बाद पुलिस ने दोनों को अफीम समेत छोड़ दिया।कोतवाल वेदपाल सिंह ने बताया कि श्रीपाल और अनिकेश के पास अफीम का कोई लाइसेंस नहीं था। 750 ग्राम अफीम बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया गया है। केवल लाइसेंसी काश्तकारों को जांच के बाद छोड़ा गया। संवाद