किसान विरोधी है अखिलेश सरकार: देवेंद्र गौतम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा की बैठक मोहल्ला संख्या तीन में चंगेज खां के आवास पर हुई। विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गौतम ने कहा कि प्रदेश की अखिलेश सरकार पूर्णतया किसान विरोधी है। इसके चलते प्रदेश में जगह-जगह किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार किसानों के हित मेें कोई भी कार्य नहीं कर रही है। आए दिन लूटपाट की घटनाएं होना आम बात हो गई है। कभी-कभी लगता है कि प्रदेश में गुंडाराज कायम हो गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता बसपा को फिर से पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लाएगी। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ही प्रदेश की जनता को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करा सकती है। इल्यास खां, इसरार अली, राजेंद्र सिंह, नदीम चौधरी, तय्यूूब सिद्दीकी, सोमिर राइन, प्रेमनाथ अरुण, इब्ले हसन आदि मौजूद रहे।