{"_id":"6a0e1907becf9d61e702e3fd","slug":"farmers-angry-over-power-cuts-staged-a-protest-at-the-nagarjhuna-substation-badaun-news-c-123-1-sbly1006-164299-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिजली कटौती से नाराज किसानों ने नागरझूना उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिजली कटौती से नाराज किसानों ने नागरझूना उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
Thu, 21 May 2026 01:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 21 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
बिल्सी। नागरझूना उपकेंद्र पर बुधवार दोपहर कई गांवों के किसानों ने बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि पर्याप्त बिजली न मिलने से उनकी फसलें सूखने लगी हैं और सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। बेहटा गुंसाई, जरावन और गुधनी समेत आसपास के गांवों के किसान उपकेंद्र पहुंचे और अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए तत्काल बिजली कटौती बंद करने की मांग की। किसानों ने कहा कि लगातार हो रही कटौती से खेती का काम प्रभावित हो रहा है। किसान महेश चंद्र, वीरपाल और मुजीब खान ने बताया कि 24 घंटे में केवल दो से तीन घंटे ही लगातार बिजली मिल पा रही है। इससे मक्का की फसल सिंचाई के अभाव में सूखने लगी है।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन करने वालों में मुशीर अहमद, सुधीर पुरी, अंकित शर्मा, बालकिशन गुप्ता, रामदास, वीरपाल, कुंवर पाल, अवनीश मौर्य, सत्य प्रकाश मौर्य, राम सिंह मौर्य, आसाराम शाक्य रहे।
इधर, एसडीओ जेपी सिंह ने बताया कि रात के समय रोस्टिंग होने के कारण आपूर्ति बाधित रही थी। इसको लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। ताकि सुधार हो सके। संवाद