फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer killed by crushing his head with a brick over gambling money

Budaun News: जुआ के रुपयों को लेकर किसान की ईंट से सिर कुचलकर हत्या

Wed, 22 Oct 2025 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed by crushing his head with a brick over gambling money
घटना स्थल पर लगी भीड़।संवाद
बदायूं। दिवाली की पूजा करने के बाद जुआ खेलने गए किसान की रुपयों के लेनदेन के विवाद में ईंट से सिर में वार करके हत्या कर दी गई। शव गांव के पास ही खेत में फेंक दिया गया। मंगलवार की सुबह लोगों ने शव खेत में पड़ा देखा तो कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट से मौत की पुष्टि हुई है। परिवार के लोगों ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने किसान के शव का अपनी मौजूदगी में अंतिम संस्कार करा दिया है।
विज्ञापन

उघैती थाना क्षेत्र के गांव कोठा निवासी राम प्रकाश (60) का मंगलवार की सुबह शव खेत में खून से लथपथ पड़ा मिला तो सनसनी फैल गई। राम प्रकाश खेती करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते आ रहे थे। परिजनों के मुताबिक, वह होली-दिवाली पर जुआ भी खेल लिया करते थे।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब आठ बजे दिवाली की पूजा करने के बाद वह जुआ खेलने के लिए घरवालोंं को बिना बताए ही निकल गए। परिवार के लोगों ने समझा कि वह खेत पर फसल की रखवाली करने गए होंगे। परिजनों का कहना है कि वह रोजाना खेत पर जाते थे तो ऐसी कोई चिंता की बात भी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह एक ग्रामीण ने गांव के नजदीक खेत में राम प्रकाश का शव खून से लथपथ पड़ा देखा तो सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव काे जिला मुख्यालय पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर में वजनदार चीज से वार करने मौत की पुष्टि हुई है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है।



फड़ लगाकर हो रहा था जुआ
गांव के लोगों का कहना है कि करीब चार दिन से थाना पुलिस की देखरेख में गांव के बाहर टैंट लगाकर जुआ का फड़ लग रहा था। पुलिस रुपये ले रही थी। सोमवार की रात गांव के जुआ खेलने के शौकीन लोग वहां मौजूद थे। बताया जा रहा है कि रामप्रकाश मोटी रकम जुआ में जीत गए थे। इसी बात को लेकर गांव के ही हारने वाले लोगों ने उनकी हत्या कर दी और उनके रुपये भी छीन लिए। हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया।


फड़ पर चल रही थी शराब की पार्टी
जहां जुए का फड़ लगा था वहां शराब की पार्टी भी चल रही थी। लोग शराब के नशे में थे और जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान जुए के रुपये को लेकर किसान की हत्या कर दी गई। जुए में मौजूद लोगों को इसकी जानकारी भी है, लेकिन पुलिस ने अबतक इस मामले में किसी को हिरासत में नहीं लिया है। न ही किसान के परिजनों ने ही इस मामले में कोई तहरीर ही दी है।

बेटे की पांच साल पहले दिल्ली में हुई थी हत्या
परिजनों का कहना है रामप्रकाश जुआ खेलने के शौकीन थे। इस दिवाली भी वह जुए में अच्छी खासी रकम जीत गए थे। इसलिए अन्य जुआरियों ने उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। उनके एक बेटा था, जिसकी पांच साल पहले दिल्ली में हत्या कर दी गई थी। उनके दामाद की भी सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। रामप्रकाश की मौत से परिजनों में कोहराम है।



किसान रामप्रकाश सोमवार रात से लापता था। उसका शव खेत में मिला है। हत्या क्यों की गई है, इसकी छानबीन पुलिस कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। हालांकि अभी तक जुए में रुपये के लेनदेन को लेकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट से मौत की पुष्टि हुई है। -संजीव कुमार, सीओ बिल्सी

घटना स्थल पर लगी भीड़।संवाद

घटना स्थल पर लगी भीड़।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed