फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer dies due to tractor overturning

Budaun News: ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत

Wed, 21 Aug 2024 05:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 21 Aug 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to tractor overturning
पान सिंह का फाइल फोटो। स्रोत परिवार
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव रहमुद्दीनगर में ट्रैक्टर पलटने से किसान पान सिंह (25) की नीचे दबकर मौत हो गई। वह अपना ट्रैक्टर लेकर खेत की जोताई करने जा रहे थे। तभी गांव के बाहर अचानक सड़क किनारे खाई में ट्रैक्टर पलट गया।
विज्ञापन

परिवार वालों ने बताया कि पान सिंह सोमवार शाम करीब पांच बजे अपना ट्रैक्टर लेकर खेत की जोताई करने जा रहे थे। तभी गांव के बाहर अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गया। जिस खेत में ट्रैक्टर पलटा उसमें पानी भरा हुआ था। हादसे की जानकारी होने पर गांव के कई लोग आ गए। उन्होंने बमुश्किल ट्रैक्टर के नीचे से पान सिंह को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर परिवार वाले भी रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। मंगलवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिवार वालों ने बताया कि पान सिंह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके चार बच्चे हैं। मौत के बाद पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed