फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer Body Found at Tubewell in Budaun

Budaun News: ट्यूबवेल पर मिला किसान का शव, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस की जांच

Sat, 25 Apr 2026 05:11 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 25 Apr 2026 05:11 PM IST
सार

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र में एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया। 

विज्ञापन
Farmer Body Found at Tubewell in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के वजीरपुर गांव में शुक्रवार रात 28 वर्षीय किसान का शव उसके ट्यूबवेल के पास मिला। परिजनों ने इसे हत्या बताया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया, जिससे मामला उलझ गया है। पुलिस अब हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन


गांव वजीरपुर निवासी राजेश शुक्रवार शाम भूसा भरने के लिए पैदल खेत जा रहा था, तभी वह अपने साथियों से अलग होकर लापता हो गया था। रात करीब ग्यारह बजे उसके ही ट्यूबवेल को चला रहे पड़ोसी किसान ने राजेश को मृत अवस्था में पड़ा देखा। सूचना मिलने पर परिजन और पीआरवी टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद जरीफनगर के थानाध्यक्ष सुमित शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। 
विज्ञापन


परिवार वालों ने पुलिस को मौखिक रूप से बताया कि दो दिन पहले राजेश का परिवार के कारोबार और नीलेश से रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी विवाद के चलते राजेश की हत्या की गई होगी। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है, जिससे पुलिस की जांच की दिशा बदल गई है। पुलिस को अब उन लोगों पर संदेह है, जिन्होंने पहले हत्या की सूचना दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस 
पुलिस का मानना है कि राजेश ने कहीं फंदा लगाकर आत्महत्या की होगी। परिवार वालों ने शव को फंदे से उतारकर ट्यूबवेल के पास रख दिया होगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को हत्या की सूचना दी होगी ताकि मामला हत्या का लगे। थानाध्यक्ष सुमित शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला हत्या से जुड़ा प्रतीत नहीं होता। पुलिस आत्महत्या के कारणों की भी जांच कर रही है।

पारिवारिक विवाद 
चर्चा है कि मृतक के परिवार में ट्रैक्टर खरीदने को लेकर पैसों के लेन-देन का विवाद चल रहा था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि परिवार वाले इस घटना को हत्या का रूप क्यों देना चाह रहे थे। फिलहाल, मृतक के परिवार की ओर से पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर पर सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी है ताकि सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed