{"_id":"5e822d788ebc3e711a36c354","slug":"fake-viral-message-related-corona-positive-case-badaun-news-bly401229817","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप पर कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का फर्जी मैसेज किया वायरल, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्सएप पर कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का फर्जी मैसेज किया वायरल, मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले में अब तक कोराना पॉजिटिव कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन रविवार रात शिवपुरम के प्रमोद कुमार नाम के युवक ने शहर में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने संबंधी फर्जी मैसेज व्हाट्सएप ग्रुप में चलाकर लोगों की धड़कनों को बढ़ा दिया। देखते ही देखते यह मैसेज कई ग्रुप में वायरल हो गया।
रविवार को बरेली में कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आया था। बदायूं में स्थिति अब भी सामान्य है। इस बीच कई व्हाट्सएप ग्रुप में एक फर्जी मैसेज ने स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासन और स्थानीय लोगों की धड़कनों को बढ़ा दिया। इस मैसेज में दावा किया गया था कि शहर में एक कोरोना पॉजीटिव मामला सामने आया है। बाद में पता लगा कि यह मैसेज फर्जी है। पुलिस-प्रशासन ने मैसेज करने वाले की तलाश शुरू कर दी। पता लगा कि शिवपुरम के प्रमोद कुमार नाम के युवक ने फर्जी मैसेज किया है। बाद में प्रमोद कुमार ने मैसेज के लिए माफी मांग ली। उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। कोई कार्रवाई नहीं की गई है। डीआईओ बाबूराम ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव केस मिलने संबंधी मैसेज फर्जी था। मैसेज करने वाले को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।