फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fajagnj Behta robbery in the village Phadhpur

फैजगंज बेहटा के गांव पहाड़पुर में डाका

Mon, 09 May 2016 11:51 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 09 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
नगदी, जेवर समेत ढाई लाख माल ले गए बदमाश 
विज्ञापन

हथियारों के बल पर परिवार को बनाया बंधक

 फैजगंज बेहटा थाने के गांव पहाड़पुर में धावा बोलकर बदमाशों ने रविवार रात एक घर में जमकर लूटपाट की। परिवार को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। विरोध करने पर मारपीट भी की। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है, लेकिन अभी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। घटना के बाद गांव के लोग दहशत में हैं।
आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने रविवार रात फैजगंज बेहटा थाने के गांव पहाड़पुर में धर्मवीर के घर पर धावा बोल दिया। घर में घुसते ही बदमाशों ने धर्मवीर उनके भाई अनिल और देवेंद्र को सोते पर ही दबोच लिया। दो बदमाशों ने परिवार को एक कमरे में तमंचों के बल पर बंधक बना लिया। बाकी बदमाशों ने पूरा घर इत्मिनान से खंगाला। बदमाश यहां से 25 हजार रुपये नगद, जेवर आदि करीब ढाई लाख रुपये का सामान समेट ले गए। 
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद धर्मवीर और परिवार के लोगों ने शोर मचाया। पड़ोस के लोग शोर सुनकर आ गए। गांव के लोगों ने आस-पास के इलाके में तलाश भी की, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है। अभी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। हालांकि एसओ मनीष यादव इस संबंध में कोई तहरीर मिलने से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह पड़ताल कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसौली के फतेहपुर में सरेराह दंपति से लूटपाट
बिसौली। बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह दंपति से लूटपाट की। पति से दो हजार रुपये नगद और पत्नी से डेढ़ तोला की सोने की चेन लूट ली। वारदात इस्लामनगर-बिसौली रोड पर गांव फतेहपुर के पास सोमवार को हुई।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सर्वा निवासी राहुल शर्मा की ससुराल इस्लामनगर में है। सोमवार को राहुल अपनी पत्नी शिवानी के साथ बाइक पर ससुराल से लौट रहे थे। बाइक सवार दो बदमाश दंपति का पीछा कर रहे थे। शाम करीब छह बजे बदमाशों ने दंपति को बिसौली कोतवाली के गांव फतेहपुर के पास ओवरटेक करके रोक लिया। बदमाशों ने राहुल से दो हजार रुपये और उनकी पत्नी शिवानी के गले से सोने की चेन लूट ली। लुटे-पिटे दंपति ने थाने पहुंच कर तहरीर दी है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
बदमाशों ने ग्रामीण से 20 हजार रुपये लूटे
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में घोंचा पुल के पास बदमाशों ने सरेराह ग्रामीण से 20 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उसे पीटा भी। सिविल लाइंस थाने के गांव मीरा सराय निवासी नदीम रविवार को शेखूपुर गया था। देर रात वहां से नदीव वापस मीरा सराय आ रहा था। रास्ते में घोंचा पुल के पास तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और 20 हजार रुपये की नगदी लूट ली। लूटपाट के बाद बदमाश भाग गए।
मोबाइल टॉवर पर बदमाशों का धावा, 24 बैट्री ले गए 
दातागंज। आधा दर्जन बदमाशों ने समरेर स्थित आइडिया मोबाइल टॉवर पर धावा बोलकर यहां से 24 बैट्री लूट ले गए। टॉवर के चौकीदार नन्हे को बदमाशों ने बांध कर खेत में डाल दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी गई है।
दातागंज कोतवाली के गांव समरेर में आइडिया कंपनी का मोबाइल टॉवर है। रविवार रात चौकीदार नन्हे यहां सो रहा था। रात्रि करीब एक बजे आधा दर्जन सशस्त्र बदमाश यहां पहुंचे। बदमाश नन्हे को तमंचों के बल पर पकड़ कर खेत में ले गए। वहां उसे बांध कर डाल दिया। इसके बाद मोबाइल टॉवर से 24 बैट्री लूट कर पिकअप वाहन में भरकर ले गए। लूटे गए बैट्रियों की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। तहरीर दे दी गई है। 

ग्रामीणों ने भैंस चोर पकड़ कर पुलिस को सौंपा
सहसवान। रविवार रात भैंस चोरों ने गंगापुर गांव में जीसुख की भैंस खोल ली। चोर बाइक से आए थे। चोर भैंस ले जा रहे थे। इसी दौरान जाग हो गई। जीसुख के शोर मचाने पर गांव के लोग भी जाग गए। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पठान टोला निवासी दानिश नाम के चोर को पकड़ लिया। उसका साथी मोनिस भैंस और बाइक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed