फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Expressed gratitude to Yadav community for making him CM in Madhya Pradesh

Budaun News: मप्र में यादव समाज का सीएम बनाने पर जताया आभार

Sat, 16 Dec 2023 07:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 07:13 PM IST
विज्ञापन
Expressed gratitude to Yadav community for making him CM in Madhya Pradesh
सालारपुर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विधायक व अन्य।स्रोत-स्वयं
बदायूं। मध्यप्रदेश में मोहन सिंह यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर यादव समाज के कार्यक्रम में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया गया।
विज्ञापन

विकासखंड सालारपुर में आयोजित कार्यक्रम में संयोजक ग्राम प्रधान वीरेश यादव ने सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य सहित पार्टी नेताओं का स्वागत किया। शहर विधायक ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास पर काम करती है। मध्यप्रदेश में भाजपा ने मोहन सिंह यादव को मुख्यमंत्री बनाकर यह संदेश दिया है कि पार्टी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।

भाजपा में जो व्यक्ति निष्ठा से काम करेगा वह निश्चित ही शीर्ष पर पहुंचेगा। भाजपा सभी समाज को लेकर चलने वाली पार्टी है। इस मौके पर अनेक सिंह पटेल, सुधीर श्रीवास्तव, सोबरन सिंह राजपूत, हिमांशु यादव, रामसेवक यादव, अंकित शाक्य, विवेक सिंह, पुष्पेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed