फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Even after waiting in lines for fertilizer, farmers are left empty-handed.

Budaun News: खाद के लिए लाइनों में लगने के बाद भी किसानों के हाथ खाली

Sun, 26 Oct 2025 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Even after waiting in lines for fertilizer, farmers are left empty-handed.
दातागंज में समिति पर खाद लेने के इंतजार में किसान। स्रोत- किसान
दातागंज। इफ्को बाजार मंडी समिति में खाद के लिए मारामारी का माहौल बना हुआ है। इफ्को केंद्र संचालक किसानों को खाद के कट्टों के साथ नैनो खाद के पैक भी जबरन थोप रहे हैं, जिन्हें किसान लेना नहीं चाहते। तीन कट्टा डीएपी लेने पर नैनो खाद का बड़ा पैक, जिसकी कीमत 600 रुपये के करीब है और दो कट्टा खाद लेने पर नैनो खाद का छोटा पैक, जिसकी कीमत 250 रुपये के करीब है, दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सुबह से ही खाद लेने वाले किसानों का यहां जमघट लग जाता है। कई किसानों को तो लाइन में शाम तक खड़े होने के बाद भी खाद नहीं मिल पाती। रुदैली के हरविलास, भीकमपुर के इंद्रपाल, मुकेश, राम लड़ैते, चिर्रा के अजीत गिरि, तालिबगंज के शिवराम यादव ने बताया कि वे लोग सुबह आठ-नौ बजे ही बिक्री केंद्र पर आ गए हैं। अभी भी लंबी लाइनें लगी हुई हैं।
विज्ञापन

500 लोगों से अधिक किसानों की भीड़ लगी है। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। पूर्व में इफ्को बाजार तहसील के पास था। उस समय वहां अधिक भीड़ हो जाने के बाद ही इसे मंडी समिति के परिसर में स्थापित किया गया है। यहां भी किसानों ही कम भीड़ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गेहूं बोआई के अभी 20 दिन हैं शेष
दातागंज। गेहूं की बोवाई के लिए लगभग 20 दिन शेष हैं, इस कारण किसानों को खाद की चिंता अधिक सता रही है। भटौली के किसान, जो हमेशा वैज्ञानिक तरीके से खेती करते हैं, उनका कहना है कि गेहूं की बोवाई को अभी काफी समय है, लेकिन किसानों को खौफ है कि उस समय उनको खाद नहीं मिल पाई तो मुश्किल हो जाएगी। इसलिए इफ्को बाजार में भीड़ उमड़ रही है। रुदैना के लालाराम कश्यप भी यही मानते हैं कि किसान खाद की किल्लत होने के संभावना के कारण अभी से परेशान हो रहे हैं। संवाद

केंद्रीय मंत्री के प्रयास से बदायूं पहुंचेगी अतिरिक्त खाद की रैक
बदायूं। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के प्रयासों से बदायूं के लिए दो अतिरिक्त खाद की रैक की व्यवस्था की गई है। मंत्री ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार के ज्वाइंट डायरेक्टर कृषि डॉ. आशुतोष मिश्रा से वार्ता कर तत्काल रैक भेजने की व्यवस्था कराई है। इस पहल से जिले में डीएपी की मारामारी का संकट जल्द ही समाप्त होगा और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो सकेगी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जिले में खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। संवाद






300 बोरे बंटे, जुटे 500 से अधिक किसान



उझानी। गेहूं की बोआई और आलू की गड़ाई से पहले किसानों के लिए डीएपी की खातिर पूरे दिन गोदामों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर स्थित इफ्को के वितरण केंद्र पर शनिवार सुबह पांच बजे से किसानों की भीड़ लग गई। प्रात: नौ बजे से वितरण शुरू हुआ, लेकिन शाम तक तीन सौ बोरे की बांटे जा सके। कई किसानों का नंबर ही नहीं आया। किसान बरसुआ निवासी सुखपाल ने बताया कि उन्हें ही नहीं, बल्कि 50 से अधिक किसानों को बिना डीएपी के घर लौटना पड़ा। इससे पहले क्रय विक्रय समिति के गोदाम पर डीएपी का वितरण किया गया। संवाद

दातागंज में समिति पर खाद लेने के इंतजार में किसान। स्रोत- किसान

दातागंज में समिति पर खाद लेने के इंतजार में किसान। स्रोत- किसान

दातागंज में समिति पर खाद लेने के इंतजार में किसान। स्रोत- किसान

दातागंज में समिति पर खाद लेने के इंतजार में किसान। स्रोत- किसान

दातागंज में समिति पर खाद लेने के इंतजार में किसान। स्रोत- किसान

दातागंज में समिति पर खाद लेने के इंतजार में किसान। स्रोत- किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed