{"_id":"624756f9f29a545d7f73c49a","slug":"english-paper-seal-was-not-found-center-administrator-removed-badaun-news-bly479971477","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी के पेपर की सील नहीं मिली दुरुस्त, केंद्र व्यस्थापक को हटाया, निलंबन के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी के पेपर की सील नहीं मिली दुरुस्त, केंद्र व्यस्थापक को हटाया, निलंबन के आदेश
विज्ञापन
बदायूं। बलिया में अंग्रेजी का पेपर लीक के बाद में अधिकारियों ने केंद्रों पर सख्ती से निरीक्षण करना शुरू कर दिया है। अधिकारियों को जांच के दौरान शहर के पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज में अंग्रेजी विषय के पेपर के बंडल की सील दुरुस्त नहीं मिली। प्रथम दृष्टया जांच में सील से छेड़छाड़ की बात सामने आई। ऐसे में केंद्र व्यवस्थापक अमित आलोक को तुरंत हटाते हुए डीआईओएस ने कॉलेज प्रबंधन को इनके निलंबन के निर्देश दिए हैं।
यूपी बोर्ड की 30 मार्च को दूसरी पाली में इंटर की अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी, लेकिन बलिया में पेपर लीक होने के कारण बलिया, बदायूं समेत 24 जिले में अंग्रेजी की परीक्षा निरस्त कर दी गई। पेपर लीक होने के बाद बदायूं में भी पुलिस-प्रशासन के साथ माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए। कई कॉलेज में औचक निरीक्षण कर पेपर के बंडलों की जांच की गई। गुरुवार को डीएम दीपा रंजन और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज में निरीक्षण कर अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्रों के बंडल देखे। निरीक्षण के दौरान डीएम दीपा रंजन को पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज में अंग्रेजी (पुराना पाठ्यक्रम) के प्रश्नपत्र के बंडल की सील ठीक नहीं मिली। डीएम ने एसडीएम और सीओ से भी जांच कराई। जांच में सील ठीक नहीं पाई गई। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार को केंद्र व्यवस्थापक अमित आलोक को तत्काल हटाने के निर्देश दिए थे। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक को हटाते हुए कॉलेज प्रबंधन को उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
- पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज में अंग्रेजी विषय के पेपर के बंडल की सील दुरुस्त नहीं मिली। जांच के दौरान यह बात सामने आयी है, जबकि कॉलेज स्तर से इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसमें केंद्र व्यवस्थापक की कमी है, इसलिए उन्हें हटा दिया है। साथ ही निलंबन के लिए प्रबंधन को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
-डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस, बदायूं