फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Engineers could not fix the fault in Kadar Chowk area even in 45 hours

Budaun News: कादरचौक क्षेत्र में 45 घंटे में भी फॉल्ट ठीक नहीं कर सके अभियंता

Sun, 07 Jul 2024 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Engineers could not fix the fault in Kadar Chowk area even in 45 hours
बदायूं/कादरचौक। बारिश के मौसम में गर्मी से तो राहत है, लेकिन बिजली आपूर्ति में फॉल्ट बढ़ गए हैं। पिछले 24 घंटे में शहर से लेकर गांव तक तीन लाख से अधिक लोग आपूर्ति न मिलने से अलग-अलग समय में प्रभावित रहे। सबसे अधिक 45 घंटे कादरचौक क्षेत्र में आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र कादरचौक की 33 केवीए की भूमिगत लाइन में शनिवार सुबह 9.30 बजे फॉल्ट हुआ। रविवार शाम सात बजे तक अभियंता फॉल्ट ठीक नहीं करा सके। बिजली 45 घंटे बाद 7:20 बजे तब आई जब लोगों का हाल बेहाल हो चुका था। कस्बा और 75 गांव की डेढ़ लाख से अधिक आबादी परेशान रही। मोबाइल की बैट्री डिस्चार्ज हो गई। इनवर्टर भी जवाब दे गए। लघु उद्योग ठप रहे। फ्रीज में रखा सामान खराब हो गया। लोगों ने बिजली उपकेंद्र पर जाकर बिजली न आने का कारण पूछा, लेकिन किसी ने सही जवाब नहीं दिया। अभियंताओं की फोन कॉल रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन



गढि़या हरदोपट्टी में 15 दिन से
अंधेरा...फुंके पड़े हैं दो ट्रांसफॉर्मर
उसहैत। क्षेत्र के गढि़या हरदोपट्टी गांव में बिजली व्यवस्था ठप पड़ी है। यहां एक ट्रांसफॉर्मर करीब एक माह और दूसरा ट्रांसफॉर्मर करीब 15 दिन से फुंका पड़ा है। हालत यहहै कि ग्रामीण दूसरे गांव में जाकर मोबाइल चार्ज करा रहे हैं। आसपास के 15 गांव प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत निगम लगातार शेड्यूल के हिसाब से बिजली मुहैया कराने का दावा कर रहा है, लेकिन यहां गढि़या हरदोपट्टी गांव में सारे दावे फेल हो गए हैं। अगर ऐसा नहीं होता तो यहां फुंके पड़े ट्रांसफाॅर्मर कब के बदल गए होते। गांव के गिरीश कुमार, इंद्रपाल, कुंवरपाल आदि का कहना है कि पिछले एक माह से गांव की ज्यादा खराब हालत है। उनके गांव में दो ट्रांसफॉर्मर लगे हैं। उनमें एक ट्रांसफॉर्मर एक माह से फुंका पड़ा है, जबकि दूसरा 15 दिन से फुंंका चल रहा है।
कहने को यहां 11 लाइनमैन तैनात हैं, लेकिन उनमें चार लाइनमैनों को खंभे पर चढ़ना नहीं आता। इस वजह से दलेलनगर फीडर की बिजली करीब 15 दिन से बंद पड़ी है। जंपर टूटने के बाद बदलने के लिए उसके तार और इंस्युलेटर तक नहीं हैं। इससे किसानों के खेतों में धान की रोपाई तक नहीं हो पा रही है। लोगों के घरों में रखे इलेक्ट्राॅनिक्स वस्तुएं शोपीस बनकर रह गई हैं।

उसहैत जाकर मोबाइल चार्ज कर रहे लोग
उसहैत। गढि़या हरदोपट्टी में नौबत यह आ गई है कि लोग अपने मोबाइल दूसरे गांव में जाकर चार्ज कर रहे हैं या फिर वह अपने मोबाइलों को उसहैत कस्बा ले जा रहे हैं। बिजली की इस व्यवस्था से ग्रामीणों में बेहद नाराजगी है। धनीराम और बबलू राम का कहना है कि अधिकारियों और कर्मचारियों को कॉल कर करके उनके मोबाइल तक ठप हो रहे हैं। अब उन्होंने कॉल रिसीव करना तक बंद कर दी है। इससे सड़क पर उतरने के अलावा कुछ नहीं बचा है। संवाद



बझेड़ा नूतन और खेड़ादास में नहीं आ रही बिजली
ओरछी। फैजगंज बेहटा इलाके के गांव बझेड़ा नूतन और खेड़ादास में पिछले दो दिन से बिजली नहीं आ रही है। इससे ग्रामीणों की स्थिति और बिगड़ती जा रही है। उनके खेतों में धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। मोबाइल चार्ज नहीं हो रहे हैं। लोगों के घरों में इलेक्ट्राॅनिक्स उपकरण शो-पीस बन गए। संवाद


जेई और एक्सईएन के ट्रांसफर होने से व्यवस्था पर प्रभाव पड़ा है। वह गढि़या हरदोपट्टी गांव के ट्रांसफॉर्मर के बारे में जानकारी करते हैं। जल्द ही उनको बदलवाया जाएगा।- अखिलेश कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed