फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Encroachment

उझानी मंडी में जेसीबी ने अतिक्रमण ढहाया, एसडीएम से हुई व्यापारियों की नोकझोंक

Wed, 05 Feb 2020 08:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Encroachment
उझानी (बदायूं)। कृषि उत्पादन मंडी समिति उझानी परिसर में किए गए अवैध निर्माणों पर बुधवार को प्रशासन की जेसीबी गरजी। अतिक्रमण हटाने के दौरान एसडीएम सदर और गल्ला व्यापारियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। अतिक्रमण अभियान के दौरान मंडी पर घंटों तक अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

मंडी समिति में गल्ला व्यापारियों ने अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण कर रखा है। एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य टीम के साथ बुधवार को सुबह 11 बजे उझानी मंडी पहुंचे। अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू करने से पहले एसडीएम सदर ने मंडी सचिव आरके तिवारी से बातचीत की। इसके बाद जेसीबी से आढ़तियों ने दुकानों के आगे अवैध रूप से बनाए स्लैब और टीनशेड ढहाना शुरू किया। फिर एक-एक करके सात प्रतिष्ठानों के आगे से अतिक्रमण ढहाया गया, जिसका व्यापारियों ने विरोध किया। आढ़तियों का कहना था कि प्रतिष्ठानों के सामने बनाए गए स्लैब किसानों की सुविधा के लिए हैं। अभियान चलाने से पहले आढ़तियों को कोई नोटिस भी नहीं दिया गया। विरोध कर रहे व्यापारियों का एसडीएम ने समझाने की कोशिश की, लेकिन व्यापारी नहीं माने। इससे एसडीएम सदर और व्यापारियों के बीच नोेकझोंक भी हुई। एसडीएम का कहना था कि अभियान प्रदेश स्तर से मिले निर्देश पर चलाया गया है। मौके पर मौजूद मंडी सचिव आरके तिवारी ने बातचीत करके व्यापारियों को शांत किया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed