फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity of 14 villages in two districts is stuck, no solution is being found

Budaun News: दो जिलों में उलझी 14 गांवों की बिजली, नहीं हो रहा समाधान

Tue, 01 Jul 2025 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Electricity of 14 villages in two districts is stuck, no solution is being found
अरविन्द कुमार सिंह।
बदायूं। रामगंगा नदी किनारे बसें 14 गांव ऐसे हैं, जहां, शाहजहांपुर से विद्युत सप्लाई दी जा रही है। बाढ़ के समय इन गांवों में फॉल्ट होने पर जल्द उसे ठीक नहीं किया जाता है। इसलिए ग्रामीण कई वर्ष से बिजली की सप्लाई दातागंज से करने की मांग कर रहे हैं। फिर भी उनकी समस्या का निस्तारण नहीं किया गया है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में नवादा बदन शेरपुर खादर, पट्टी बिजा, पूरनभेड़ा, कुड़रा मझरा, जलेबी नगला, उधौनगला, डालसिंह नगला, नगला नवाब सिंह, पानपुर, नगला सुखपाल सिंह, नगला देवेंद्र सिंह, हररामपुर, मौजमपुर और गढि़या पैगंबरपुर गांव रामगंगा नदी किनारे बसे हैं। इन गांवों को वर्ष 2019 में शाहजहांपुर के जैतीपुर विद्युत उपकेंद्र से जोड़ दिया गया। तब से वहीं से आपूर्ति मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में लाइन टूटने पर जैतीपुर उपकेंद्र के कर्मचारी ठीक करने नहीं आते हैं। कभी-कभी तो कई दिन लाइन टूटी पड़ी रहती है। इसलिए इन गांवों की आपूर्ति दातागंज से की जाय। बारिश और बाढ़ के दिनों में समस्या बढ़ जाती है। इस समस्या से 22 हजार की आबादी से प्रभावित है।
विज्ञापन


- गांवों में बिजली व्यवस्था काफी खराब है। शाहजहांपुर के जैतीपुर विद्युत उपकेंद्र या उससे जुड़े अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है और न ही कोई कर्मचारी गांव तक आता है। इससे बिजली व्यवस्था भगवान भरोसे है। चार से पांच घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल पा रही है। उसमें भी लो वोल्टेज की समस्या रहती है। - संजीव कुमार सिंह, निवासी ग्राम शेरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


बदायूं से आने-जाने की सुविधा नहीं थी, तब इन गांवों को शाहजहांपुर के जैतीपुर विद्युत उपकेंद्र से जोड़ा गया था। अब सभी व्यवस्थाएं होने के बाद भी बिजली की सप्लाई शाहजहांपुर से ही चल रही है। अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - अरविंद कुमार सिंह, ग्राम नवादा बदन

--

कोट
- यह गांव रामगंगा नदी किनारे बसे हैं। प्रयास किया गया, लेकिन सप्लाई पहुंचाने में कुछ दिक्कतें आई। इसलिए सप्लाई हजरतपुर से नहीं पहुंच सकी है। इस बार फिर से इन गांवों को सप्लाई जिले से ही देने को प्रयास किया जाएगा। - अखिलेश कुमार, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम

अरविन्द कुमार सिंह।

अरविन्द कुमार सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed