{"_id":"6227ad2ea4074c7faf4838fa","slug":"election-badaun-news-bly4777143161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्याऊ (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर अलापुर थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय कैलाश की मौत हो गई।
अलापुर थाना क्षेत्र के गांव अभियासा निवासी 50 वर्षीय कैलाश मंगलवार दोपहर साइकिल पर अपने खेत से घर लौट रहे थे। उनकी साइकिल गांव के नजदीक मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर पहुंची थी। तभी सखानू की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गए। उस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक पर सवार दो लोगों को पकड़ लिया। इसके बाद थाना पुलिस को सूचना दे दी। इससे पुलिस भी आ गई और बाइक सवार दोनों लोगों को थाने भेज दिया। परिवार वाले कैलाश को जिला अस्पताल ले गए जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। संवाद