फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   election

चुनाव में खलल डाला तो जाना पड़ेगा जेल

Mon, 10 Jan 2022 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
election
कलक्ट्रेट में बैठक लेती डीएम। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। देर शाम कलक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा रंजन ने एसएसपी ओपी सिंह के साथ चुनाव के संबंध में बैठक की। दोनों अधिकारियों ने निर्देश दिए कि विधानसभा चुनाव के दौरान जिले में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहें। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हो।
विज्ञापन

डीएम ने जिले में छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदेय स्थलों में अति संवेदनशील स्थलों को चिह्नित करने, मतदेय स्थलों पर बूथ अवेयरनेस कमेटी को तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि विधानसभा निर्वाचन के दौरान जिले में शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले लोगों को चिह्नित करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। सभी एसडीएम और सीओ ध्यान रखें कि मतदान केंद्र से 500 मीटर की दूरी पर ही पार्टी द्वारा अपना कार्यालय स्थापित किया जाए। साथ ही कहा कि लाइसेंसी शस्त्रों को तत्काल थानों व शस्त्र दुकानों पर जमा कराएं।
विज्ञापन

एसएसपी ने निर्वाचन के दौरान हिस्ट्रीशीटर और गुंडा तत्वों पर तुरंत कार्रवाई के संबंध में थाना प्रभारियों को निर्देश दिए। कहा कि अवैध शराब की बिक्री न हो। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया, सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार, एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed