{"_id":"61dc7aa9ca87cb1dc7620b98","slug":"election-badaun-news-bly472137415","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में खलल डाला तो जाना पड़ेगा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में खलल डाला तो जाना पड़ेगा जेल
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में बैठक लेती डीएम। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। देर शाम कलक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा रंजन ने एसएसपी ओपी सिंह के साथ चुनाव के संबंध में बैठक की। दोनों अधिकारियों ने निर्देश दिए कि विधानसभा चुनाव के दौरान जिले में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहें। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हो।
डीएम ने जिले में छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदेय स्थलों में अति संवेदनशील स्थलों को चिह्नित करने, मतदेय स्थलों पर बूथ अवेयरनेस कमेटी को तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि विधानसभा निर्वाचन के दौरान जिले में शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले लोगों को चिह्नित करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। सभी एसडीएम और सीओ ध्यान रखें कि मतदान केंद्र से 500 मीटर की दूरी पर ही पार्टी द्वारा अपना कार्यालय स्थापित किया जाए। साथ ही कहा कि लाइसेंसी शस्त्रों को तत्काल थानों व शस्त्र दुकानों पर जमा कराएं।
एसएसपी ने निर्वाचन के दौरान हिस्ट्रीशीटर और गुंडा तत्वों पर तुरंत कार्रवाई के संबंध में थाना प्रभारियों को निर्देश दिए। कहा कि अवैध शराब की बिक्री न हो। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया, सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार, एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद