फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   election,badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022

आश्वासन : बिना डरें करें मतदान, गड़बड़ी करने वाले खाएंगे जेल की हवा

Sun, 13 Feb 2022 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
election,badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022
कलक्ट्रेट में पत्रकारों से वार्ता करते डीएम, एसएसपी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। डीएम दीपा रंजन और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने शनिवार को जिले के मतदाताओं को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि निर्भीक होकर मतदान करें। किसी ने गड़बड़ी की करने की कोशिश की तो वह जेल की हवा खाएगा।
विज्ञापन

यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिले में 225 सेक्टर और 24 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा छह सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात हैं। सभी बूथों पर दूसरे जिलों की पुलिस फोर्स के अलावा अर्द्धसैनिक बलों आईटीबीपी, सीआरपीएफ, बीएसएफ आदि के जवान तैनात रहेंगे। गड़बड़ी करने वाले फौरन जेल जाएंगे। मतदान केंद्रों के बाहर की व्यवस्था में स्थानीय पुलिस मुस्तैद रहेगी। किसी स्तर पर कर्मचारियों ने भी कोई खामी की तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मतदाता बिना डरे अधिक से अधिक मतदान करें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि 14 फरवरी को 1734 मतदान केंद्रों के 2734 मतदेय स्थलों (बूथ) पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। चुनाव कराने के लिए 282 माइक्रो ऑब्जर्वर, छह सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 24 जोनल मजिस्ट्रेट, 225 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। जिले में 54 उड़नदस्ता, 63 स्टेटिक निगरानी टीम, 18 वीडियो सर्विलांस टीम लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार मतदान की समाप्ति से 48 घंटे पूर्व यानी आज शाम छह बजे से प्रचार बंद हो गया है। मतदान की समाप्ति तक शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। चुनाव को सकुशल कराने के लिए 102 कंपनी सीआरपीएफ, 20 कंपनी पीएसी, छह हजार के करीब पुलिस कर्मी, छह हजार होमगार्ड बाहर से आए हैं। इसके अलावा 800 होमगार्ड को भी लगाया जाएगा।
कार्मिकों को दिए जाएंगे आयुरक्षा किट
मतदान पार्टियों के सभी कार्मिकों के लिए सैनिटाइजर, मास्क, फेस शील्ड, सर्जिकल ग्लब्स, लिक्विड सोप आदि उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही ‘आयुरक्षा’ इम्यूनो बूस्टिंग किट भी प्रत्येक कार्मिक के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें च्यवनप्राश, आयुष क्वाथ, संशमनी वटी व अणु तेल शामिल है।
प्रत्येक मतदान केंद्र पर बनाई जाएगी कोविड हेल्प डेस्क
जिले के सभी मतदान केंद्रों पर ‘कोविड हेल्पडेस्क’ बनाया जाएगा। ऐसे मतदान केंद्र जहां जहां तीन से से अधिक बूथ हैं, वहां पर दो कोविड हेल्पडेस्क बनेंगी। इस प्रकार कुल 1795 कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। सभी कोविड हेल्प डेस्क पर आशा, एएनएम आदि स्टाफ तैनात रहेगा। वहां से सभी मतदाताओं की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी, उन्हें सैनिटाइजर, हैंड ग्लब्स दिए जाएंगे। जो लोग मास्क लगाकर नहीं आएंगे। उनको उपलब्ध कराए जाएंगे।
सभी केंद्रों पर बनाए जाएंगे मतदाता हेल्प डेस्क
जिले के सभी 1734 मतदान केंद्रों पर ‘मतदाता हेल्प डेस्क’ बनाई जाएंगी। जहां पर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे। जिनके पास ‘अल्फाबेट लोकेटर’ मतदाता सूची उपलब्ध रहेगी। इसके जरिये मतदाताओं को उनको निर्वाचक क्रमांक की जानकारी दी जाएगी ताकि मतदाताओं को अपने बूथों को तलाशने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।

हर मतदान केंद्र तैनात रहेंगी बुलावा टोलियां
महिला मतदाताओं का प्रतिशत बढ़ाने के लिए पिंक वैन के माध्यम से जागरूक किया गया है। प्रत्येक तहसील स्तर पर मतदाता जागरूकता रथ बनाए गए हैं जो मतदाता जागरूकता, मतदेय स्थल पर पहुंचकर शत-प्रतिशत मतदान करने व स्वतंत्र रूप से भयमुक्त होकर नैतिक मतदान के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं। साथ ही मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र स्तर पर बुलावा टोली गठित की गई हैं। इनमें पांच व्यक्ति, बूथ सखी, रोजगार सेवक, सचिव व क्षेत्र की दो संभ्रांत महिलाएं रखी गईं हैं, जो मतदाताओं को घर-घर जाकर मतदेय स्थल पर पहुंचकर मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
-
कुल मतदेय स्थल-2734
कुल मतदेय केंद्र-1734
कुल पोलिंग पार्टिया-2734
सेक्टर मजिस्ट्रेट-225
जोनल मजिस्ट्रेट-24
सुपर जोनल मजिस्ट्रेट-06
क्रिटिकल मतदेय स्थल-282
क्रिटिकल मतदान केंद्र-168
वलनरेबल मतदेय स्थल-118
माइक्रो ऑब्जर्वर-282
वेबकास्टिंग वाले मतदेय स्थल-1432
सखी बूथ-30
मॉडल मतदान केंद्र-प्रत्येक विधानसभा में एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed