फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   elecrricity

लाइन में फाल्ट, चार घंटे गुल रही शहर की बिजली

Thu, 16 Sep 2021 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
elecrricity
33 केवीए की लाइन ठीक करते पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिला एवं सत्र न्यायालय की आरक्षित 33 केवीए की बिजली लाइन में बुधवार दोपहर एक बजे फाल्ट हो गया। इस कारण शहर को सप्लाई देने वाले सभी उपकेंद्रों से बिजली सप्लाई बंद हो गई। शाम पांच बजे शहर की बिजली सप्लाई चालू हुई तो रूटीन ट्रिपिंग से बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन

नवादा बिजली उपकेंद्र से जिला न्यायालय को 24 घंटे बिजली सप्लाई के लिए 33 केवीए की आरक्षित लाइन है। शहर में कोतवाली, पनबड़िया, मीराजी चौकी, मीरा सराय, कचहरी और ढाक वाली ज्यारत से बिजली सप्लाई होती है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे जिला एवं सत्र न्यायालय की बिजली लाइन में फाल्ट हो गया। इस लाइन की मरम्मत का काम पिछले दिनों ही किया गया था। बुधवार को फाल्ट होने के बाद शहर में बिजली सप्लाई ठप हो गई। इसके बाद में लाइन दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया। 33 केवीए लाइन में फाल्ट होने के कारण शहर में सभी उपकेंद्रों को शट्डाउन पर रखा गया।
विज्ञापन

इसके चलते पूरे शहर में बिजली सप्लाई दोपहर एक से शाम पांच बजे तक ठप रही। बुुधवार को तापमान और वातावरण में उमस के बीच लगातार चार घंटे बिजली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम पांच बजे बिजली सप्लाई चालू तो कर दी गई, लेकिन इसके बाद भी शहर में कई स्थानों पर ट्रिपिंग की समस्या बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जिला एवं सत्र न्यायालय की 33 केवीए की लाइन में फाल्ट के कारण कुछ समय के लिए बिजली कटौती की गई। शहर में सप्लाई देने वाले सभी उपकेंद्रों से इस दौरान बिजली सप्लाई प्रभावित रही। कुछ समय के लिए बिजली ठप रही, लेकिन बाद में सप्लाई चालू कर दी गई है।
-यश भारद्वाज, एसडीई कोतवाली
--
मुख्य लाइन में आए फाल्ट से 15 घंटे ठप रही बिल्सी की बिजली
बिल्सी। तेज आंधी के साथ आई बारिश से मंगलवार रात मुख्य लाइन में आए फाल्ट के कारण नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब 15 घंटे से अधिक समय तक ठप रही। लोगों को काफी परेशान होना पड़ा।
मंगलवार शाम साढ़े पांच आई तेज आंधी व बरसात के कारण उझानी-बिल्सी के मध्य मुख्य लाइन में ब्रेक डाउन हो गया। इसके कारण नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पांच घंटे तक ठप रही। रात में ही लाइन का फाल्ट को दूर कर सप्लाई को सुचारु किया गया लेकिन बुधवार सुबह 10 बजे के बाद फिर से लाइन में फाल्ट आ गया। इसके बाद करीब 10 घंटे तक आपूर्ति ठप रही। विभाग ने लाइन में आए फाल्ट को दूर करने के साथ पेड़ों की भी छंटाई कराई है। आपूर्ति ठप होने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। यहां तक कि लोगों के मोबाइल भी बंद हो। पीने के पानी के लिए भी लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ा।

नगर के लोगों का कहना है कि उझानी-बिल्सी के मध्य आए दिन मुख्य लाइन में मामूली हवा एवं बरसात के कारण फाल्ट होते रहते हैं। नगर निवासी कमलेश शर्मा, पुरुषोत्तम शाक्य, संजीव कुमार, रितिक कुमार, कृष्ण कुमार, आरके लक्ष्य, अभिषेक कुमार, चिराग माहेश्वरी, अंकुर वार्ष्णेय, भरत कोहली, गोविंद देवल आदि ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से बिजली उपकेंद्र को आ रही मुख्य लाइन को उझानी पावर स्टेशन से हटवाकर उलैया-हैदलपुर पावर स्टेशन से जुड़वाने की मांग की है। इधर जेई धर्मात्मा कुमार ने बताया कि मुख्य लाइन में आए फाल्ट को ठीक कर आपूर्ति सुचारु कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed