फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Elderly woman died, brother said - grandson killed her

Budaun News: बुजुर्ग महिला की मौत, भाई बोला- नाती ने मार डाला

Wed, 22 Mar 2023 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman died, brother said - grandson killed her
बुजुर्ग महिला की मौत के बाद जानकारी देते रिश्तेदार और भाई। संवाद
- कटरी से जुड़े भैंसोरा गांव में मंगलवार देर रात हुई घटना, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया
विज्ञापन

- जेल में बंद है रहीसा का बेटा ओमवीर, बरेली के गोविंदपुर के तिहरे हत्याकांड में आया था नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी (बदायूं)। जेल में बंद बेटे से मुलाकात से पहले बुजुर्ग रहीसा देवी की मंगलवार देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह दिन में बदायूं अभी गई थी, लेकिन आधारकार्ड के अभाव में उसकी बेटे से मुलाकात नहीं हो पाई थी। मृतका के भाई ने उसी के नाती पर दीवार पर सिर पटककर मार डालने को आरोप लगाया है। पुलिस ने उसके आरोपों पर जांच शुरू कर दी है।
मृतक रहीसा देवी (70) कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसोरा की निवासी थीं। उसके पति भुल्लन यादव की काफी पहले स्वभाविक मौत हो चुकी है। इकलौता बेटा ओमवीर ही उनकी परवरिश करता था। सपा नेता सुरेशपाल तोमर के साथ बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव गोविंदपुर के तिहरे हत्याकांड में ओमवीर का भी नाम आ गया था। इसके बाद ओमवीर ने तीन दिन पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। पुलिस के मुताबिक, बुधवार तड़के रहीसा की मौत को लेकर उसके नातियों में मुनीश ने फोन कर पीआरवी को बुला लिया था। पुलिस को रहीसा का शव उसके आंगन में रखा मिला। मृतका के माथे और चेहरे पर आंख के पास चोट के निशान थे।
विज्ञापन

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। मृतक के भाई सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव पलिया मेहंदी निवासी नरेश यादव ने बताया कि जेल में बंद बेटे ओमवीर से मुलाकात के लिए आधारकार्ड की जरूरत पड़ती है, जो रहीसा घर पर ही भूल आईं थीं। शाम को रहीसा जब अपने घर लौटीं तो एक नाती बिफर पड़ा। नाती ने उन्हें अमानवीय तरीके से पीटा, फिर दीवार के सहारे पटक दिया। रहीसा की मौत की वजह भी यही बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस से कहा है कि दूध की गहाई करते समय रहीसा पर गाय ने हमला कर दिया था। मृतक के परिजन या फिर किसी रिश्तेदार की ओर से कोतवाली में तहरीर भी नहीं दी गई है।

रहीसा के कहने पर ही ओमवीर ने किया था कोर्ट में सरेंडर
सोमवार की दोपहर ओमवीर ने कोर्ट में सरेंडर किया तो रहीसा गांव में ही थी। तिहरे हत्याकांड के बाद पुलिस का ओमवीर पर शिकंजा बढ़ा तो वह भूमिगत हो गया था। रहीसा को जब इसकी भनक लगी तो उसने भाई नरेश के जरिये ओमवीर को सूचना भिजवा दी थी कि वह कोर्ट में सरेंडर कर दे। सरेंडर कर देने के बाद ही उसने बेटे से जेल में जाकर मिलने का निर्णय लिया था। बिना मुलाकात किए घर लौटने पर वह रोने लगी थी, सो आरोपी नाती से कहासुनी हो गई।


लिवर फटने से पुष्ट हुई मौत की वजह

उझानी। गांव भैंसोरा में रहीसा की मौत का कारण लिवर फटना बताया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर, चेहरे और गले के पास भी चोट के निशान आए हैं। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया है। पुलिस अब तहरीर का इंतजार कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed