फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Elder brother got electrocuted, while saving younger brother died of heart attack

Budaun News: बड़े भाई को लगा करंट, बचाने के दौरान छोटे भाई की हार्टअटैक से मौत

Wed, 26 Jun 2024 06:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 26 Jun 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Elder brother got electrocuted, while saving younger brother died of heart attack
जितेंद्र का फाइल फोटो।
उघैती। गांव सरैरा में बड़े भाई को बचाने की कोशिश में छोटे भाई की हार्टअटैक से जान चली गई। मंगलवार सुबह बड़ा भाई पंखा ठीक कर रहा था तभी उसको करंट लग गया। छोटे भाई जितेंद्र (29) ने उसे बचाने की कोशिश की। वह कामयाब तो हो गया, लेकिन उसे हार्टअटैक पड़ गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम सरैरा निवासी जितेंद्र पुत्र आनंदपाल खेतीबाड़ी करते थे। वह दो भाइयों में छोटे थे। परिवार वालों का कहना है कि जितेंद्र का बड़ा भाई सतेंद्र मंगलवार सुबह अपने घर की छत पर बैठ पंखा ठीक कर रहा था। उस दौरान अचानक आई बिजली से सतेंद्र को करंट लग गया। उस दौरान छोटा भाई जितेंद भी छत पर बैठा था। वह बड़े भाई को करंट लगता देखकर हड़बड़ा गया और उसे बचाने के लिए भागा। उसने कोशिश करके सतेंद्र को तो बचा लिया, लेकिन जितेंद्र को हार्टअटैक पड़ गया और वह छत पर ही लेट गया।
विज्ञापन

शोर शराबा सुन परिवार वाले भी छत पर पहुंच गए और वह दोनों भाइयों को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सतेंद्र को वहां भर्ती कर उपचार शुरू करा दिया गया है। शुरुआत में परिवार वाले भी मान रहे थे कि शायद जितेंद्र की करंट लगने से मौत हो गई, लेकिन उसको करंट नहीं लगा था। परिवार वाले उसकी मौत हार्टअटैक से बता रहे हैं, उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से भी इन्कार दिया है। थाना पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है। देर शाम तक युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed