{"_id":"698f680bfa39477c1f078831","slug":"eight-year-old-girl-raped-report-filed-against-accused-badaun-news-c-123-1-sbly1018-157261-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
सिलहरी। मूसाझाग थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने आठ साल की बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र पुलिस को दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि उसकी बेटी अपनी मौसेरी बहन के साथ बृहस्पतिवार को खेत से घर लौट रही थी। इसी दौरान युवक पूरन कुमार ने उसकी बेटी को रास्ते से उठा लिया और खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसकी मौसेरी बहन घर पहुंची तो उसने देखा कि उसकी आठ साल की बहन नहीं आई है। इसके बाद परिवार के लोग उसको तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे तो बच्ची ने रोते हुए घटना बताई। सीओ उझानी डॉ देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।