{"_id":"626edaeda0cfc32ad92320fc","slug":"eid-market-badaun-news-bly483417972","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद का बाजार गुलजार, खूब जुटे खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद का बाजार गुलजार, खूब जुटे खरीदार
विज्ञापन
ईद के लिए खरीदारी करते लोग। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। ईद-उल-फितर के मद्देनजर रविवार को बंदी के दिन भी बाजार खुले। दिन भर खूब खरीदारी हुई। पवित्र माह रमजान की 29 तारीख बीतने के रविवार शाम तक चांद का दीदार नहीं हुआ। अब ईद मंगलवार को मनाई जाएगी। ऐसे में ईद से पहले बाजारों में खरीदारों की भीड़ रही।
ईद से पहले शहर से लेकर देहात तक के बाजार पूरी तरह से गुलजार हैं। दो वर्ष तक ईद समेत अन्य त्योहारों पर कोरोना की छाया के कारण उत्साह कम था। बाजारों में खरीदारी भी अच्छी नहीं हुई। इस बार हालात सामान्य है। मुस्लिम समुदाय के लोग ईद-उल-फितर धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहे हैं। बाजारों में सिंवइयों, कपड़ों, जूता-चप्पल, मेवा आदि की खूब बिक्री हो रही है। उम्मीद है कि सोमवार को रमजान की 30 तारीख में चांद का दीदार हो जाएगा और मंगलवार को ईद मनाई जाएगी। इससे पहले लोग ईद को लेकर घरों में सभी तैयारियां करने में जुटे हैं।
बाजारों में क्राकरी का सामान, चूड़ी, शृंगार का सामान, सिंवईं, जूता, चप्पल, रेडीमेड कपड़े, कुुर्ता-पायजामा, टोपी, मेहंदी आदि खूब बिके।
-
बाजार पर दिखा महंगाई का असर
महंगाई का असर साफ दिख रहा है। इस बार सिंवइयां 80 से 150 रुपये किलो तक बिक रहीं हैं। मेवा पर भी महंगाई की मार है। खाने-पीने के अन्य सामान भी महंगाई के रंग से सुुर्ख हो रहे हैं। महंगाई के चलते लोग जरूरत भर का सामान ही खरीद रहे हैं। बढ़ती महंगाई का असर भी खरीदारी पर देखा जा रहा है। दुकानदार भी इस बार को स्वीकार कर रहे हैं कि महंगाई के कारण लोगों की खरीदारी की क्षमता कम हुई है। खाद्य तेलों की कीमतों ने सबसे ज्यादा परेशान किया है।
विज्ञापन
-
दुकानदारों ने कहा-बाजार अच्छा
महंगाई जरूर है, लेकिन ईद के मद्देनजर लोग खरीदारी कर रहे हैं। दरअसल, पिछले दो वर्ष से लोग कोरोना के कारण ईद सही से नहीं मना सके। इस बार हालात सामान्य हैं। ऐसे में महंगाई के बीच भी अच्छी बिक्री हो रही है।
-जब्बाद, फुटवियर व्यापारी
-
रेडिमेड गारमेंट ने करीब 70 फीसदी बाजार पर कब्जा कर लिया है। पहले लोग कपड़े सिलवाते थे, लेकिन अब रेडिमेड खरीदते हैं। कुर्ता पायजामा, शेरवानी भी अब रेडिमेड मिल रहे हैं। हालांकि, काफी लोग रेडिमेड कपड़े नहीं खरीदते।
-नादिर अली, रेडिमेड व्यापारी
-
खाद्य तेलों पर सबसे ज्यादा महंगाई है। इस कारण सिंवइयां भी महंगी हैं। सिंवइयां इस बार 80 से 150 रुपये तक बिक रही हैं। खरीदारी अच्छी हो रही है, लेकिन महंगाई के कारण लोग जरूरत भर के लिए ही खरीदारी कर रहे हैं।
-अदनान, सिंवई व्यापारी
-
बाजारों में इन दिनों अच्छी बिक्री हो रही है। ईद के साथ ही इन दिनों सहालग भी चल रहा है। दो वर्ष तक बाजार में मंदी थी। इस बार महंगाई जरूर है, लेकिन लोग हाथ खोलकर खरीदारी कर रहे हैं।
-संजय मेंहदीरत्ता, कपड़ा व्यापारी