{"_id":"625ab6161038290273357a1b","slug":"education-badaun-news-bly481637222","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण इलाकों में भी शिक्षा की स्थिति बेहतर, कई बच्चे बने मिसाल : वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण इलाकों में भी शिक्षा की स्थिति बेहतर, कई बच्चे बने मिसाल : वर्मा
विज्ञापन
उझानी के लऊआ गांव में नवनिर्मित सड़कों के शिलापट का लोकार्पण करते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। केंद्रीय सहकारिता एवं पूर्वोत्तर विकास राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने शनिवार को ब्लॉक क्षेत्र के गांव लऊआ प्राथमिक विद्यालय के सौंदर्यीकरण और गांव में नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण किया। उन्होंने शिक्षा की मौजूदा स्थिति को बेहतर बताया। कहा कि देहात क्षेत्र के विद्यालयों में पढ़ाई करके कई बच्चे तरक्की की मिसाल बन गए हैं।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने लोकार्पण के बाद लऊआ प्राथमिक विद्यालय परिसर में जनसभा भी संबोधित की। कहा कि प्राथमिक विद्यालयों के सौंदर्यीकरण में शिक्षक और शिक्षिकाओं का अहम रोल रहा है। बच्चों की पढ़ाई के साथ शिक्षक हर उस स्थिति पर गौर करते हैं, जो बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास से जुड़ी होती है। उन्होंने देहात क्षेत्र के स्कूलों से पढ़कर सरकारी और अन्य सेवाओं में मुकाम हासिल करने वाले युवाओं का जिक्र किया।
कहा- मैं भी प्राथमिक विद्यालय में पढ़ा हूं। मेरे गांव के शत्रुंजय वर्मा ने हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान पाया। शत्रुंजय इस वक्त सरकारी चिकित्सकीय सेवा में हैं। ऐसे ही अनगिनत नाम और भी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं के बारे में भी बताया। कार्यक्रम आयोजक प्रधान पंकज सक्सेना ने केंद्रीय राज्यमंत्री समेत अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, भाजपा नेता जितेंद्र सिंह सोलंकी, गिरीशपाल सिसोदिया, धीरज सक्सेना, अखिल अग्रवाल, अजय तोमर, किशनचंद्र शर्मा, सत्येंद्र गुप्ता, रानी सिंह पुंडीर, करुणा सोलंकी आदि मौजूद थे।