{"_id":"624b41006d954f151e680a9d","slug":"education-badaun-news-bly4803733166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को पढ़ने के लिए दें बेहतर माहौल, सपने होंगे साकार : गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को पढ़ने के लिए दें बेहतर माहौल, सपने होंगे साकार : गुप्ता
विज्ञापन
संविलियन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उद्घाटन करते शहर
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में नवीन शैक्षिक सत्र के तहत स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जिले के संविलियन विद्यालय आरिफपुर नवादा में जिला स्तरीय स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मौके पर विधायक महेश गुप्ता ने कहा कि बच्चों को पढ़ने के लिए बेहतर माहौल दें, सपने साकार होंगे।
इससे पहले कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि सदर विधायक, डीएम, सीडीओ और बीएसए ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया। कहा कि पढ़ाई से ही लोगों की तरक्की संभव है। बिना पढ़ाई के आगे बढ़ना बेहद मुश्किल है।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और देश के भविष्य को निखारना हम सबका दायित्व है। अपने पद पर बैठा प्रत्येक व्यक्ति अपने दायित्वों का निर्वहन समय से करना प्रारंभ कर दे तो व्यवस्था सुधर जाएगी। डीएम दीपा रंजन ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किया गया स्कूल चलो अभियान बहुत बड़ा अभियान है। सरकार की मंशा है कि हर गांव मोहल्ले का प्रत्येक बच्चा जो विद्यालय जाने के योग्य है। विद्यालय में उसका पंजीकरण कर उसे शिक्षा से जोड़ा जाए। कोई भी बच्चा शिक्षा पाने से वंचित न रहने पाए।
विज्ञापन
सीडीओ ऋषिराज ने कहा कि स्कूल चलो अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इसके तहत विद्यालय आना भी है और शिक्षा के प्रति ललक व उत्सुकता वाले बच्चों को सारे अध्यापक, अभिभावक, प्रधान प्रवेश कराने ला सकते हैं। पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक ने बच्चों से विभिन्न प्रकार के प्रश्न करके उनके स्तर को परखा। इतिहास और सामान्य ज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां साझा की। वहीं जिले भर के स्कूलों में मुख्यमंत्री के भाषण को सुना गया।
स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ पर सहसवान ब्लॉक के कोल्हाई स्थित विद्यालय में मेधावी बच्चों व प्रेरक शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यहां अतुल रस्तोगी अलंकार ने कहा कि शिक्षकों, अभिभावकों व बच्चों को मिलकर स्कूल चलो अभियान को सफल बनाना होगा। खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने नामांकन के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए रैली निकालकर जागरूकता का संदेश देने की अपील की। मौके पर एआरपी ओमप्रकाश, राजन यादव, जमील अहमद, सोमेंद्र कुमार, अब्दुल खालिद, इक़बाल अहमद, परवेज अनवर, अशोक यादव, अजयपाल, राजेंद्र गुलाटी उपस्थित रहे।
--
शिक्षा ही विकास की मुख्य धुरी : हरीश
बिल्सी। अंबियापुर विकास खंड क्षेत्र के गांव खैरी स्थित कम्पोजिट विद्यालय पर स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ विधायक हरीश शाक्य ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विधायक ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही सभी अभिभावकों को नवीन सत्र में अपने 06-14 वर्ष वर्ग के बच्चों को विद्यालय में नामांकित कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही विकास की मुख्य धुरी है। इसके बिना किसी भी क्षेत्र का विकास संभव नहीं है। बीईओ अशोक पाठक ने अभिभावकों से कहा कि जिनके बच्चे विद्यालय में पहले से पढ़ रहे हैं। वह उनके साथ अपने छोटे बच्चों को भेजना शुरू कर दें, ताकि जो बच्चे छह वर्ष के हो गए है, उनका प्रवेश हो सके।
इस मौके पर हैदर अली खां, अरशद खां, साविर खां, अजीत रस्तोगी, अनुज सक्सेना, सतेंद्र कुमार, वेदपाल, मनोज कुमार, नीतू, सुधा रानी आदि मौजूद रहे। संवाद
--
मेधावी बच्चों को किया गया पुरस्कृत
बदायूं। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ के अवसर पर कोल्हाई स्थित विद्यालय में कोल्हाई, सेमरा बनबीरपुर, खंदक, दरियापुर, नसीरपुर गौसू के मेधावी बच्चों व प्रेरक शिक्षकों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
अतुल रस्तोगी ने कहा कि शिक्षक, अभिभावक व विद्यार्थी तीनों मिलकर इस इस अभियान को सफल बनाएं। बीईओ विनोद कुमार ने नामांकन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए रैली निकालकर जागरूकता का संदेश देने की अपील की। इस मौके पर एआरपी ओमप्रकाश, राजन यादव, जमील अहमद, सोमेंद्र कुमार मौजूद रहे। संवाद
--
दातागंज में निकाली रैली
दातागंज। स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ विधायक राजीव कुमार सिंह ने उच्च प्राथमिक स्कूल दातागंज में किया। उन्होंने कहा कि अभिभावक विद्यालयों में प्रवेश के योग्य बच्चों को बिना किसी भेदभाव भेजें। सरकार की ओर से सभी बच्चों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस मौके पर स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। इसे विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। माधव सिंह, जसवीर सिंह, आशीष सक्सेेना, संजीव यादव, राहुल चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद