{"_id":"5f3c174c8ebc3e3cfe1a9ced","slug":"education-badaun-news-bly4166648107","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं प्रभा चैनल व दूरदर्शन से स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं प्रभा चैनल व दूरदर्शन से स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। माध्यमिक विद्यालयों में स्वयं प्रभा एवं दूरदर्शन के जरिये ऑनलाइन कक्षाओं को संचालन मंगलवार से शुरू हो गया। यूपी बोर्ड की तरफ से घोषित शैक्षिक कैलेंडर के अनुरूप कक्षावार कार्यक्रमों का प्रसारण होगा। बोर्ड की तरफ से शिक्षण संबंधित सामग्री दीक्षा पोर्टल व यू ट्यूब पर लिंक के जारिये वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। पढ़ाई के लिए चालू सप्ताह की समय सारिणी भी विषयवार व कक्षावार जारी की गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक राममूरत ने बताया कि ऑनलाइन शिक्षण का मूल्यांकन विद्यालय के शिक्षकों की ओर से बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चैनल स्कूल प्रशासन की ओर से जारी दिशा निर्देश के अनुरूप ऑनलाइन शिक्षण, व्हाट्सएप के माध्यम से प्रयोगात्मक व प्रोजेक्ट वर्क को पूरा करवाएंगे। दीक्षा पोर्टल, यू-ट्यूब, व्हाट्सएप एवं पोर्टलों पर लिंक के जरिये छात्रों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। डीआईओएस ने बताया कि ऑनलाइन शिक्षण को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रधानाचार्यों को वेबिनार, ऑनलाइन शैक्षिक परामर्श एवं व्हाट्सएप के माध्यम से शिक्षण कार्य के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कक्षा नौ और 11 की पढ़ाई स्वयंप्रभा चैनल-22 पर सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक होगी। इसका दोबारा प्रसारण शाम साढ़े चार बजे से साढ़े छह बजे तक होगा। कक्षा 10 और 12 की पढ़ाई दूरदर्शन उत्तर प्रदेश पर दोपहर एक बजे से दो बजे, ढाई से तीन बजे, साढ़े तीन से पांच बजे तक, साढ़े पांच बजे से साढ़े छह बजे तक होगी।