फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

आज आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, परीक्षार्थियों के धड़कने हुई तेज

Fri, 26 Jun 2020 08:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
education
बदायूं। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट शनिवार को आ रहा है। रिजल्ट आने की सूचना के बाद में परीक्षार्थियों की धड़कनें तेज हो गई हैं। हालांकि शासन इस बार रिजल्ट जल्दी घोषित करने की बात कह रहा था। लेकिन लॉकडाउन की वजह से यह काफी लेट हो गया।
विज्ञापन

देेश के सभी बड़ी परीक्षाओं को कराने वाला उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज (यूपी बोर्ड) है। इस बार जनपद में हाईस्कूल में 33558 और इंटरमीडिएट में 25529 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि सख्ती के चलते काफी परीक्षार्थियोें ने परीक्षा छोड़ दी थी। शासन प्रशासन की सख्ती के आगे इस बार नकल माफिया ज्यादा सक्रिय नहीं हो सके। शासन की मंशा थी कि इस बार बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट समय से पहले ही घोषित किया जाएगा। लेकिन लॉकडाउन की वजह से सब तैयारियां धरी रह गई। हालात यह है कि जून के अंतिम सप्ताह में इस बार रिजल्ट घोषित किया जा रहा है। वैसे रिजल्ट आने का परीक्षार्थियों को काफी समय से इंतजार था।
विज्ञापन

हालांकि लॉकडाउन के दौरान तो यह तक चर्चा आम हो गई थी। जिस प्रकार कक्षा एक से नौ और 11 के परीक्षार्थियों को पास बिना रिजल्ट घोषित किए कर दिया था। वैसे ही यूपी बोर्ड मेें भी किया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। अब शनिवार को यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट आ रहा है। जिसकी वजह से परीक्षार्थियों की बैचनी बढ़ती जा रही है। डीआईओएस राममूरत ने बताया कि शनिवार को रिजल्ट आ रहा है। इसको लेकर विभागीय कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वह नियमानुसार अपना काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल हस्ताक्षर वाले अंक व प्रमाण पत्र होंगे मान्य
यूपी बोर्ड की तरफ सेे वैसे 15 दिनों के भीतर ही अंक व प्रमाण पत्र को कॉलेजों के लिए भेज दिया जाता था। लेकिन कोविड-19 की वजह से इस बार ऐसा संभव नहीं हो सकेंगा। इसलिए बार्ड की तरफ से यह निर्देश दिए गए है कि वे डिजिटल हस्ताक्षर वाले प्रमाण पत्र वेबसाइट से डाउनलोड करके छात्रों को वितरित करें। यह प्रमाण पत्र कॉलेजों में प्रवेश लेने से लेकर नौकरी तक में मान्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed