फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Drunken youth shot himself

शराब के नशे में युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

Mon, 12 Apr 2021 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Drunken youth shot himself
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम इकलहरी में एक युवक ने तमंचे से गोली मारकर जान देेेे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हालांकि आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। परिवार वालों के अनुसार खुदकुशी के दौरान युवक ने शराब पी रखी थी।
विज्ञापन

ग्राम इकलहरी निवासी बबलू (30) पुत्र कप्तान सिंह पांच भाइयों में मझला था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह खेतीबाड़ी करके अपना गुजारा कर रहा था। उसके बड़े भाई वीरपाल के मुताबिक शनिवार शाम पांच बजे के करीब बबलू उनके पास ही बैठा था। वह उस समय शराब के नशे में था। उस समय नहीं लग रहा था कि वह किसी से नाराज है और वह आत्महत्या कर लेगा। इसके बाद वह छत पर चला गया और तमंचे से सीने में गोली मार ली।
विज्ञापन

परिवार वाले गोली चलने की आवाज सुनकर छत पर पहुंचे। तब वह खून से लथपथ होकर गिर चुका था। उसे जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे तभी उसकी मौत हो गई। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वीरपाल ने बताया कि उसने आत्महत्या क्यों की। इसका पता नहीं है। घर में उससे कोई विवाद नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed