फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   drunken husband killed wife by burning her alive in Budaun

पति ने पत्नी को जिंदा जलाया: शराब पीने को रुपये नहीं दिए तो पेट्रोल छिड़क लगाई आग, हत्या के बाद आरोपी फरार

Fri, 08 Mar 2024 07:37 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Mar 2024 07:37 AM IST
सार

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में सनसनीखेज घटना सामने आई है। नैथुआ गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। 

विज्ञापन
drunken husband killed wife by burning her alive in Budaun
महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के नैथुआ गांव में बृहस्पतिवार देर शाम एक व्यक्ति ने शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। उसे बचाने की कोशिश में बूढ़ी सास भी गंभीर रूप से झुलस गई। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले वाले आ गए। जैसे-तैसे आग बुझाई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सास को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


नैथुआ निवासी मुनीश सक्सेना बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे अपनी पत्नी शन्नो (40) से शराब पीने के लिए रुपये मांग रहा था। शन्नो ने रुपये देने से इनकार कर दिया। इसे लेकर उसे पीटा गया और जब उसने रुपये नहीं दिए तो मुनीश अपनी बाइक से पेट्रोल निकालकर लाया और उसे शन्नो के ऊपर उड़ेल दिया। कुछ ही देर में माचिस की जलती तीली उस पर फेंक कर आग लगा दी, जिससे शन्नो आग की लपटों से घिर गई। 
विज्ञापन


सनकी पति: जेब से सिगरेट-गुटखा निकाला तो पत्नी के बाल पकड़कर बीच सड़क पर लगाई मार, तीन महीने पहले हुई थी शादी
विज्ञापन
विज्ञापन


वह खुद को बचाने के लिए कमरे में भागी। उस कमरे में शन्नो की 70 वर्षीय सास मुन्नी देवी खाना बना रही थीं। उन्होंने शन्नो को बचाने की कोशिश की लेकिन वह आग नहीं बुझा पाईं। उनके दोनों हाथ भी झुलस गए। उस दौरान घर में शन्नो का पांच साल का बेटा अर्जुन और आठ साल का बेटा शनि मौजूद था। उन्होंने अपनी मां को बचाने के लिए शोर मचाया, जिससे मोहल्ले के तमाम लोग आ गए लेकिन तब तक मुनीश बाइक की चाबी निकालकर भाग गया। 

सास की हालत गंभीर 
मोहल्ले वालों ने जैसे-तैसे आग बुझाई। इसके कुछ ही देर में शन्नो ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पर मुजरिया एसओ आरती कौशिक और सीओ कर्मवीर सिंह पहुंच गए। उन्होंने एक टीम आरोपी की तलाश में लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी मुन्नी देवी को बिल्सी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि नैथुआ गांव में एक मुनीश नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पेट्रोल डालकर जला दिया है। उसकी तलाश में टीम लगा दी गई है। महिला की सास झुलसी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed