फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Drivers killed in collision of two trucks on Muzaria-Kachla road in Budaun

Budaun: मुजरिया-कछला मार्ग पर दो ट्रकों की टक्कर में चालकों की मौत, केबिन काटकर निकाले गए दोनों शव

Fri, 21 Apr 2023 05:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Apr 2023 05:08 PM IST
सार

मुजरिया कछला मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे दो ट्रक आमने-सामने से टकरा गए। टक्कर इतनी तेज हुई कि दोनों ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों चालक केबिन में फंस गए थे। 

विज्ञापन
Drivers killed in collision of two trucks on Muzaria-Kachla road in Budaun
घटनास्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में कछला-मुजरिया मार्ग पर शुक्रवार सुबह दो ट्रक आमने-सामने से टकरा गए, जिसमें ट्रक चालक सतेंद्र और दूसरे ट्रक के चालक अफजल की मौत हो गई। दोनों ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि उनका अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने क्रेन मंगाकर दोनों ट्रक अलग किए। इसके बाद केबिन काटकर चालकों के शव निकाले गए।

विज्ञापन


बिजनौर जिले में नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव उमरी निवासी सतेंद्र और उसका बड़ा भाई नेपाल ट्रक चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। परिवार वालों के मुताबिक सतेंद्र और उसका भाई नेपाल ट्रक में लकड़ी लादकर ललितपुर से अमरोहा जा रहे थे। हादसे के दौरान सतेंद्र ट्रक चला रहा था। 

विज्ञापन

दोनों चालकों के भाई घायल 

सतेंद्र शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे कछला-मुजरिया रोड पर ग्राम ज्योरा पारवाला के नजदीक पहुंचे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रक से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। बताते हैं कि दूसरा ट्रक एटा जिले के सकरौली थाना क्षेत्र के गांव बाबरपुर निवासी अफजल चला रहा था, जबकि उसके बराबर में सीट पर उसका चचेरा भाई राहत अली बैठा था। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक सतेंद्र (19) और अफजल (28) की मौत हो गई जबकि नेपाल (30) और राहत अली (27) घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया था। पुलिस ने बमुश्किल वाहन हटवाकर जाम खुलवाया। बताते हैं कि अफजल के ट्रक में कागज भरा हुआ है। वह उत्तराखंड से कागज लेकर आगरा जा रहा था। पुलिस की सूचना पर दोनों चालकों के परिवार वाले आ गए। दोपहर बाद उनके पोस्टमार्टम करा दिए गए। पुलिस ने दोनों ट्रक कब्जे में ले लिए हैं।
हादसे के बाद लग गया जाम 

इसकी सूचना पर मुजरिया थाना पुलिस पहुंच गई। दोनों चालक और उनके भाई ट्रकों के केबिन में फंसे हुए थे। पुलिस ने तुरंत क्रेन मंगवाकर दोनों ट्रक अलग किए। फिर केबिन काटकर घायलों और मृतकों को निकाला गया। घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया। 

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

मूसाझाग थाना क्षेत्र में गुरुवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय रूपराम की मौत हो गई। वह थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया खेड़ा का रहने वाला था। रूपराम कुछ घरेलू सामान खरीदने सैंजनी गांव आया था। यहां से रात करीब नौ बजे पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed