{"_id":"57af2dfb4f1c1be82cee43f6","slug":"drains-water-entered-houses-in-rmjanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजानपुर में नालियों का पानी घरों में घुसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजानपुर में नालियों का पानी घरों में घुसा
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
रमजानपुर में नालियों का पानी घरों में घुसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क कटने से ककराला तक दर्जनों गांव का संपर्क टूटा
ग्राम विकास अधिकारी नहीं देखने पहुंचते ग्रामीणों की परेशानी
विकास खंड का बड़ी आबादी का गांव रमजानपुर विकास के लिए तरस रहा है, जिन के लिए ग्राम विकास अधिकारी कहा जाता है, उन्हीं की लापरवाही का शिकार गांव बेहाल है।
गांव से नालियों का पानी निकलने के लिए कोई नाला नही बना है, जो तालाब तक जाता हो गांव के बाहर खाली पड़े जहूर कुरैशी के प्लाट में अब तक पूरे गांव का पानी जाता था, तीन दिन पूर्व ही जहूर ने प्लाट मे मकान बनाने के लिए काम कराना शुरू कर दिया, जिससे अब पानी के निकलने की कोई व्यवस्था नहीं है। ग्राम विकास अधिकारी ने अब तक नाले के लिए गांव मे कोई व्यवस्था नही कराई, जो वर्षों से एक प्लाट में जा रहा था कैसा विकास कराया गया कोई योजना ही नही बनी। सड़क से लेकर घरों तक सैकड़ों परिवारों के घरों में गंदा पानी घुस रहा है। लोगों ने ककराला तक जाने वाली सड़क काट दी, जिससे ककराला तक के सभी गांव का संपर्क टूट गया है। कोई वाहन रमजानपुर से आगे नहीं जा सकता। सड़क काटने से गांव का पानी मिढौली और नगला के घरों में भरने लगा है। पानी भरने से दोनों गांव के लोगों में तनाव है। लोगों का आरोप है कि सूचना के बाद भी पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई है।