{"_id":"57cf0d634f1c1b6474317021","slug":"dpo-on-the-hdkane-erupted-anganwadi-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीओ के हड़काने पर पर भड़की आंगनबाड़ी वर्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीओ के हड़काने पर पर भड़की आंगनबाड़ी वर्कर
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
डीपीओ के हड़काने पर पर भड़की आंगनबाड़ी वर्कर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मालवीय आवास पर चल रहे धरने में किसान नेता से नोकझोंक
नियमित किए जाने और वेतन बढ़ाए जाने की मांग को लेकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले मालवीय आवास पर धरना मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर पहुंची डीपीओ निर्मल शर्मा ने धरने को हड़काकर समाप्त कराना चाहा, तो उनकी आंगनबाड़ी वर्करों से झड़प होने लगी। इस दौरान एक किसान नेता भी मौके पर पहुंचे और आंगनबाड़ी वर्करों का पक्ष लेकर डीपीओ से भिड़ गए। मामला बढ़ता देखकर डीपीओ ने वहां से निकलने में ही भलाई समझी।
कार्य बहिष्कार करते हुए धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी वर्करों में रोष बढ़ता ही जा रहा है। इसे लेकर वे लोग पहले से ही आक्रोशित थी, ऊपर से डीपीओ ने उन लोगों से धरना समाप्त करने के आदेशात्मक लहजे में बात की, तो बात बिगड़ गई। तय किया गया कि तानाशाही के बूते धरने को समाप्त करने की कोशिश की गई तो आंगनबाड़ी उग्र आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगी। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष मिथिलेश, उपाध्यक्ष माया देवी, शारदा मौर्य, अर्चना गुप्ता, संगीता, निधि सक्सेना, प्रवेश, सीमा, सचेता, कांती, शिखा, राजेश, स्वाती, सुमन, गीता, भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
------
सांसद से मिले आंगनबाड़ी महासभा के पदाधिकारी
बदायूं। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा का प्रतिनिधि मंडल सांसद धर्मेंद्र यादव से मिला। इसमें मानदेय बढ़ाने लेकर अपनी तमाम समस्याओं के निस्तारण की मांग की। इस पर सांसद ने डीएम से समस्याओं का निस्तारण करने के लिए कहा। डीएम ने आंगनबाड़ी वर्करों को शुक्रवार को मिलने का वक्त दिया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना, सर्वेश शर्मा, उर्मिला कश्यप, शोभा वर्मा, कुसुमलता, मृदुल भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन