{"_id":"5759a8c84f1c1b17489c55c6","slug":"dozens-of-blocks-asafpur-villages-are-being-pate-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसफपुर ब्लाक के दर्जनों गांवों में पाटे जा रहे तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसफपुर ब्लाक के दर्जनों गांवों में पाटे जा रहे तालाब
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार घटते जलस्तर को देखते हुए तालाबों को सुरक्षित करने को भले ही सरकार सख्ती कर रही हो, लेकिन दबंग अभी भी तालाबों पर कब्जा कर रहे हैं। क्षेत्र के दर्जनों ग्रामों में तालाबों को पाटकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ढोरनपुर में मिलीभगत से इन दिनों तालाब पाटा जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट या शासन के आदेश दबंगों के आगे कोई मायने नहीं रखते। नेताओं के संरक्षण में क्षेत्र के गांव सहावर, निजामुद्दीनपुर शाह, ढोरनपुर, नवाबपुरा और लक्ष्मीपुर आदि दर्जनों ग्रामों में तालाबों को पाटकर दबंग कब्जा कर रहे हैैं। अब तो पक्का निर्माण भी करा दिया गया है।
मनमानी की हद तो ब्लाक क्षेत्र के ग्राम ढोरनपुर में देखने का मिलती है जहां मिलीभगत से गांव के ही एक दबंग द्वारा तालाब पाटा जा रहा है। ढोरनपुर निवासी राकेश ने बीडीओ से शिकायत कर पटान रोकने की मांग की है। राकेश का कहना है कि एक व्यक्ति इस तालाब का काफी हिस्सा पाट कर निर्माण कर चुका है। प्रधान से की गयी शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में रोष है। इधर, शिकायत मिलने के बाद पंचायत विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है पंचायत विभाग के एडीओ ऋषिकांत शर्मा ने कहा कि जांच में शिकायत सही पाए जाने पर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।