फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dowry greedy drove the married woman out of the house, then gave triple talaq

Budaun News: दहेज लोभियों ने विवाहिता को घर से निकाला, फिर दिया तीन तलाक

Tue, 29 Aug 2023 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Dowry greedy drove the married woman out of the house, then gave triple talaq
निकाह के बाद दहेज में मांग रहे थे पांच लाख रुपये और एक कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। शहर में विवाहिता को दहेज की खातिर घर से निकाल दिया गया। जब तब भी मांग पूरी नहीं हुई तो पति ने ससुराल आकर पत्नी को तीन बार तलाक बोल दिया और चला गया। विवाहिता ने कोतवाली में ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कादरी कॉलोनी निवासी नाहिद मासूमी पुत्री मोहम्मद इदरीस मासूमी का निकाह साल 2010 में मुरादाबाद के कटघर निवासी सैय्यद सलीम अशरफ जीलानी से हुआ था। परिवार वालों ने फर्नीचर, इलेक्ट्राॅनिक्स उपकरण, सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े, बर्तन समेत काफी दहेज दिया लेकिन इससे ससुराल वाले खुश नहीं हुए।
विज्ञापन

वे लगातार पांच लाख रुपये और एक कार की मांग करते रहे। आरोप है कि ससुराल वाले नाहिद को खाना नहीं देते थे और उसके साथ मारपीट भी करते थे। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने बेटियों नायाब गौहर (10) और कुलसुम परवीन (08) के साथ नाहिद को घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद छह अगस्त को उसका पति सलीम अशरफ, छोटे भाई फाईज अशरफ जीलानी और नाजमी जीलानी के साथ नाहिद के घर आए। यहां पति ने तीन बार तलाक बोल दिया और चले गए। इस घटना के बाद भी परिवार वालों ने मनाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं माने। ऐसे में 18 अगस्त को नाहिद ने कोतवाली आकर तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और मुस्लिम विवाह अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed