फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   doctors

मुख्यालय पर न रहने वाले डॉक्टरों को नोटिस

Sat, 20 Dec 2014 08:50 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sat, 20 Dec 2014 08:50 PM IST
विज्ञापन
doctors
जिला अस्पताल के डॉक्टरों को अब मुख्यालय पर ही रहना होगा। इन डॉक्टरों को सीएमएस डॉ. एके वर्मा ने नोटिस जारी किया है। चेतावनी दी है कि अगर नोटिस के बाद भी अगर डॉक्टर मुख्यालय पर नहीं रहे तो उनको मिलने वाले हाउस एलाउंस पर रोक लगाने के लिए शासन को लिखा जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कोई कमी नहीं है लेकिन आधा दर्जन से ज्यादा डॉक्टर शाम होने से पहले ही बरेली चले जाते हैं। सर्दियों का सीजन होने की वजह से सुबह भी यह देर से अस्पताल पहुंचते हैं। इससे अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती हैं। हालांकि इन डॉक्टर को मुख्यालय पर रहने के लिए हाउस एलाउंस भी दिया जाता है। इसके साथ डॉक्टर्स ने मुख्यालय पर रहने का शपथ पत्र भी दिया है। बावजूद इसके यह मुख्यालय पर नहीं रह रहे।
विज्ञापन

मुख्यालय पर न रहने वाले आधा दर्जन डॉक्टरों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसके बाद भी अगर डॉक्टर स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए मुख्यालय पर नहीं रहते तो इनके खिलाफ शासन को लिखकर इनके हाउस एलाउंस पर रोक लगवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. एके वर्मा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed