{"_id":"b19e7bd10cbeff1aa07f5256dc943105","slug":"do-gain-awareness-have-to-go-away-no-matter-how-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘इल्म हासिल करो, चाहे जितनी दूर जाना पड़े’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘इल्म हासिल करो, चाहे जितनी दूर जाना पड़े’
Bisuli
Updated Tue, 10 Mar 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
हाजी बाबा मदरसा फैजाने अहले बैत तालीमी कांफ्रेंस आयोजित की गई। आगाज कलाम पाक की तिलावत से खानकाह मस्जिद के इमाम व नायब हाफिज अब्दुल मुक्तदिर अहमद ने किया। संरक्षक मोहम्मद सलीम खां ने फरमाया कि जो मां-बाप अपनी औलाद को तालीम नहीं दिलाते वह अपना हक अदा नहीं करते। कमरूद्दीन सैफी ने कुरान की सूरत का जिक्र करते हुए कहा अल्लाह ताला ने पहली बही में रब के नाम से तालीम का खुला हुक्म दिया है। अल्लाह के रसूल की हदीस है, इल्म हासिल करो चाहे कितनी भी दूर जाना पड़े। इस मौके पर वसीम खां, बाबर खां, अनबार सैफ ी, कमरूद्दीन नियाजी, मुजीब अहमद, अली अहमद नियाजी, हाजी जुल्फिकारउद्दीन आदि ने भी खिताब किया। मदरसे की टीचर रानी बी, इकरा बी, उजमा बी ने इस बर्ष का ब्योरा पेश किया। बच्चों की कामयाबी एवं कामरानी की दुआएं की।
विज्ञापन