फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   dm instructed then work complete

डीएम का आदेश हुआ तो एक घंटे में हो गई सफाई

Wed, 07 Dec 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Wed, 07 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
सहसवान में बुधवार को आयोजित तहसील दिवस में विभिन्न विभागों की प्राप्त 83 शिकायतों में 12 का मौके पर निस्तारण कर दिया। शेष 71 शिकायतों का निस्तारण कराने के निर्देश डीएम पवन कुमार ने एसडीएम को दिए। 
विज्ञापन

तहसील दिवस में नयागंज मोहल्ले के रविंद्र प्रताप सिंह ने नगर में कूड़े के ढेर लगे होने की शिकायत की तो डीएम ने नाली और कूड़े को एक घंटे में साफ कराकर फोटो दिखाने के निर्देश दिए। इसके बाद सफाई होने के साथ पालिका के सफाई निरीक्षक श्याम सिंह ने डीएम को फोटो दिखाए।  ग्राम नरौटा टप्पा हवेली के नेमचंद ने खतौनी में परिवर्तन का अनुरोध करने पर उसे तत्काल ठीक कराकर छाया प्रति उपलब्ध कराई गई। मानकपुर गांव के अंशु की निर्धनता को देखते हुए डीएम ने महिला को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड बनवाने के साथ ही उसे 25 किलो गेहूं और 10 किलो चावल उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी पूर्ति निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव को दी तो महिला को मौके पर ही खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया। 
विज्ञापन

गांव नवाबगंज बेहटनी के शिवराज सिंह ने आंगनबाड़ी वर्कर विमलेश कुमारी के फर्जी शैक्षिक प्रमाण-पत्रों के आधार पर कार्य करने का आरोप लगाया। डीएम ने जांच के बाद कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्राम पातरचोहा की सुषमा देवी ने चकरोड पर कब्जा करने की शिकायत की तो डीएम ने अवैध कब्जा हटवाकर दोषियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए कहा। ग्राम भोयस के योगेंद्र कुमार, ग्राम शाहनगर पटपरागंज के छोटेलाल, मोहल्ला शहबाजपुर की चमन बेगम ने खाद्यान्न और केरोसिन न देने की शिकायत की। डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिए कि प्राप्त सभी शिकायतों की गंभीरता पूर्वक जांच करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाए। इस दौरान सीडीओ अच्छेलाल सिंह यादव,  डीएफओ समीर कुमार, एसपी सिटी अनिल कुमार यादव, एसडीएम सहसवान दिनेश कुमार, तहसीलदार अहबिरन सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed