{"_id":"66df3c8f4292219d398e771f710c9803","slug":"dm-admonishes-the-children-polio-immunization-dose-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने बच्चों को पिलाई पोलियो प्रतिरक्षण खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने बच्चों को पिलाई पोलियो प्रतिरक्षण खुराक
badaun
Updated Sun, 26 Apr 2015 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को जिले भर में पल्स पोलियो प्रतिरक्षण दिवस मनाया गया। शून्य से पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को बूथ स्थल पर पोलियो खुराक पिलाई गई। जिलाधिकारी शंभूनाथ ने मुख्य चिकित्साधिकारी दीपक सक्सेना के साथ मोहल्ला कबूलपुरा स्थित अली हेल्थ सेंटर पर पहुंचकर नौनिहालों को पोलियो प्रतिरक्षण खुराक पिलाकर पोलियो दिवस का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कहा कि निरंतर प्रयास जारी रहें कि कोई भी बच्चा पोलियो खुराक पीने से वंचित न रहे। निर्देश दिए कि पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की सफलता को सभी एएनएम, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, रोजगार सेवकों, शिक्षकों, लेखपालों तथा कोटेदारों का सहयोग लिया जाए। ग्राम प्रधानों की सहभागिता अवश्य सुनिश्चित की जाए। रविवार को सरकारी स्कूल खुले रहे। शिक्षकों, स्कूली छात्र एवं छात्राओं ने बच्चों को दवा पिलाने में सहयोग प्रदान किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जिम्मेदारी निभाई। बूथ पर यूनीसेफ की बीएमसी सुमनलता झा सहित अभियान में लगे कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन