फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   diwali

दिवाली की परेशानी बचाने को आज की जाएगी बिजली कटौती

Sun, 31 Oct 2021 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
diwali
बदायूं। दिवाली पर बिजली कटौती न हो इसके लिए पावर कॉरपोरेशन रविवार को 33 केवीए की लाइन पर मरम्मत का काम करेगा। इस दौरान सुबह 11 से दो बजे तक बिजली सप्लाई ठप रहेगी। हालांकि, मरम्मत के दौरान कटौती का समय बढ़ने की बात भी कही जा रही है।
विज्ञापन

चार नवंबर को दिवाली है। इससे पहले धनतेरस, छोटी दिवाली जैसे त्योहार होंगे। बाद में गोवर्धन और भैयादूज है। दीपोत्सव पर शहर में बिजली सप्लाई को लेकर किसी तरह की समस्या पैदा न हो इसके लिए पावर कॉरपोरेशन ने तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को 33 केवीए की लाइन को दुरुस्त करने के लिए पनबड़िया, कचहरी, कार्यशाला और मीराजी चौकी उपकेंद्रों के साथ शहर को सप्लाई देने वाले अन्य उपकेंद्रों में भी शट्डाउन के कारण शहर के लोगों को 11 से दो बजे तक बिजली कटौती का सामना करना होगा। एसडीई पनवड़िया नीरज गोवाड़ी ने बताया कि 33 केवीए की लाइन पर काम 11 बजे शुरू कर दिया जाएगा। काम पूरा करने के लिए दोपहर दो बजे तक की समय सीमा निर्धारित की गई है। इस दौरान शहर के कई हिस्सों में बिजली सप्लाई ठप रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed