{"_id":"66d4b35390ef2557db0c0db3","slug":"divisional-level-kabaddi-competition-from-today-in-ggic-badaun-news-c-123-1-sbly1001-125070-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जीजीआईसी में मंडलस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जीजीआईसी में मंडलस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आज से
विज्ञापन
जीजीआईसी में इसी मैदान में होगी मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता। संवाद
बदायूं। जिले में दो सितंबर को मंडलस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता होगी। इसकी मेजबानी की जिम्मेदारी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को मिली है। इसको लेकर रविवार को मैदान में साफ-सफाई कराई गई। यहां पर मंडल के चारों जिलों से 12 टीमें प्रतिभाग करेंगी।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 28 अगस्त को 68वीं जनपद स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रदर्शन के आधार पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की सीनियर और जूनियर स्तरीय टीम बनाई गई थी। व्यवस्थाएं ठीक होने व मैदान भी ठीक-ठाक होने के कारण मंडलस्तरीय कबड्डी का आयोजन कराने की जिम्मेदारी भी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को मिली है। जीजीआईसी की प्रधानाचार्य अल्पना कुमार ने बताया कि दो सितंबर को होनी वाली प्रतियोगिता के मद्देनजर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।
मैच पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा। इसमें प्रत्येक जिले से सीनियर, जूनियर और सबजूनियर वर्ग की एक-एक टीम हिस्सा लेगी। ऐसे में पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर और बदायूं की मिलाकर 12 टीमें इसमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में मंडलस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया जा रहा है। इसमें मंडल की 12 टीमें प्रतिभाग करेंगी। खिलाड़ियाें को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। इसको लेकर सभी तैयारियों को पूरा करा लिया गया है। -प्रवेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक