फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   District President met DM regarding closure of Sakri Jungle Road

Budaun News: सकरी जंगल रोड बंद करने को लेकर डीएम से मिले जिलाध्यक्ष

Sat, 30 Aug 2025 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
District President met DM regarding closure of Sakri Jungle Road
बदायूं। बाइपास निर्माण के दौरान सकरी जंगल रोड बंद करने से आक्रोशित ग्रामीण और कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव डीएम से मिले। डीएम ने रोड बंद न करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

उझानी बाइपास निर्माण कार्य कराने वाली एजेंसी ने अढ़ौली गांव के पास सकरीजंगल मार्ग पर मिट्टी डालकर बंद कर दिया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। इसको लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा आठ ग्रामों के ग्राम प्रधानों ने भी पत्र दिए। डीएम को बताया कि बदायूं से मथुरा फोर लेन सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें उझानी बाइपास बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

कंपनी के कर्मचारियों ने अढ़ौली गांव के पास रोड पर मिट्टी डाल दी है। सड़क के बंद होने से अहिरवारा, सकरीजंगल, ठिरिया, पचौरा, निजामपुर, खिरिया, मौसमपुर, बुर्रा, फतेहपुर, बेनीनगला, बेला, जलालपुर और रमजानपुर समेत 50 से अधिक गांवों की लाखों की आबादी का रास्ता बंद हो जाएगा। सड़क बंद हो गई तो लोगों को पांच किलोमीटर घूमकर उझानी आना पड़ेगा। उन्होंने अढ़ौली गांव पर सकरीजंगल उझानी रोड के लिए अंडरपास निकालने की मांग की। डीएम ने आश्वासन दिया कि रोड बंद नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था और कंपनी को समस्या के समाधान का आदेश जारी किया। इस मौके पर उझानी ब्लाॅक प्रभारी पुत्तन यादव, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष नवनीत यादव, नीरज शर्मा, सुनील यादव, राजवीर यादव, संजीव यादव, सचिन यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed