फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   distribution of new ration card begins

नए राशन कार्डों का वितरण शुरू

Mon, 07 Nov 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Mon, 07 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत बनाए गए नए  राशन कार्ड जिलाधिकारी पवन कुमार ने पात्र लाभार्थियों को बांटकर राशन कार्डों के वितरण का कार्य शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन

सोमवार को अपने शिविर कार्यालय स्थित जिलाधिकारी पवन कुमार ने स्थानीय मोहल्ला नई सराय की सुरइया  बेगम, शहबाजपुर की सलमा, हसनघेर की परवीन एवं राजवती सहित 23 अंत्योदय  एवं सात पात्र गृहस्थियों को राशन कार्ड वितरित किए। जिलाधिकारी ने सभी  तहसीलों में भी राशन कार्डां का वितरण अतिशीघ्र प्रारंभ कराने के जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए हैं। जिलापूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जनपद में 46 हजार अंत्योदय राशन कार्ड बनाए जाएंगे, जिसके सापेक्ष 40 हजार कार्ड तैयार होकर प्राप्त हो  चुके हैं। 4 लाख 12 हजार पात्र गृहस्थियों के राशन कार्ड बनाए जा चुके हैं,  जिसमें उन्हें अभी तक 60 हजार कार्ड ही प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया  कि अंत्योदय कार्ड धारकों को दो रुपये प्रति किलो की दर 20 किलो गेहूं तथा तीन रुपये प्रति किलो की दर 15 किलो चावल दिया जाएगा। पात्र गृहस्थियों को  भी इसी दर पर प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं एवं दो किलो चावल दिया जाएगा। इस  अवसर पर पूर्ति निरीक्षक तरमीम अहमद, जयवीर, संजय चौधरी जीतेंद्र कुमार  सहित खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed