फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Diarrhea patients with viral increased

वायरल के साथ डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी

Thu, 29 Jun 2017 12:03 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 29 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea patients with viral increased
health insurance
ओपीडी में आने वाले मरीजों की तादाद 1200 के पार      
विज्ञापन

300 बेड के जिला अस्पताल में 200 से ज्यादा डायरिया पीड़ित      

पूरा जिला वायरल, डायरिया और टाइफायड की चपेट में है। मौसम में रोज हो रहे बदलाव से डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोज पहुंचने वाले ऐसे मरीजों की संख्या 1200 के पार हो गई है। इसके साथ ही डायरिया का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। 300 बेड के जिला अस्पताल में 200 से ज्यादा मरीज डायरिया और बुखार के भर्ती हैं।       
बदलते मौसम में जिला अस्पताल की ओपीडी के साथ निजी डॉक्टरों के यहां भी मरीजों की लाइन लग रही हैं। डॉक्टरों का कहना कि मौसम परिवर्तन की वजह से डायरिया और वायरल तेजी से फैल रहा है। जिले में डायरिया और वायरल के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। गौर करने वाली बात यह है कि अस्पताल में दवाओं की भी किल्लत बनी हुई है। इमरजेंसी के रिकॉर्ड पर गौर करें तो जिला अस्पताल में डायरिया के औसतन 20 से 25 मरीज रोज भर्ती हो रहे हैं। वायरल के मरीजों की भी यही स्थिति है।       
विज्ञापन

-----      
सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा शुरू   बदायूं। डायरिया के मरीजों की संख्या में जून के आखिरी सप्ताह में इजाफा होता है। स्वास्थ्य विभाग ने डायरिया के बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए जिले में सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा शुरू कर दिया है। शहर विधायक महेश गुप्ता ने सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा की मौजूदगी में जिला अस्पताल में सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़े का उदघाटन किया। पखवाड़े के दौरान गांव-गांव में कैंप लगाकर डायरिया के रोगियों का इलाज किया जाएगा।       
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोट...
संक्रामक रोगों का सीजन चल रहा है। इसकी रोकथाम को अभियान शुरू कर दिया गया है। जिले में अलग-अलग टीमों गठन किया गया है। संक्रामक रोग नियंत्रण सेल भी पूरी तरह से सक्रिय है।
- डॉ. नेमी चंद्रा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed