फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   dial 100 vehicles not reached in badaun

नहीं मिले वाहन, डायल 100 शुरू होने में लगेगा वक्त

Fri, 18 Nov 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Fri, 18 Nov 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
जिले में पुलिस की डायल 100 सेवा शुरू होने में फिलहाल वक्त लगेगा। इस सेवा के तहत बदायूं को मिलने वाले 70 वाहन किसी वजह से अब तक यहां नहीं पहुंच सके हैं। हालांकि, अब तक यह वाहन 17 नवंबर तक बदायूं पहुंचने की बात कही जा रही थी। सूत्रों की मानें तो बदायूं को नए वाहन मिलने में अभी कम से कम एक महीने का वक्त लग सकता है।
विज्ञापन

सूबे में कानून व्यवस्था की बेहतरी और त्वरित पुलिस कार्रवाई के लिए शासन ने डायल 100 सेवा शुरू की है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। डायल 100 सेवा शुरू होने के बाद पुलिस भी एंबुलेंस 108 और 102 की तरह तुरंत मौके पर पहुंचेगी। पुलिस कर्मियों को यहां डायल 100 का प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। पूरी टीम तैयार है लेकिन, वाहन न मिलने की वजह से डायल 100 सेवा शनिवार से बदायूं में शुरू नहीं हो सकेगी। इस सेवा के संचालन को बदायूं पुलिस के लिए कुल 70 वाहन मिलने हैं। इनमें चार कंट्रोलर वाहन होंगे। अब तक यह वाहन नहीं मिल सके हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 19 नवंबर को बरेली जा रहे हैं। यहां वह डायल 100 सेवा का शुभारंभ करेंगे। जब मुख्यमंत्री का बरेली कार्यक्रम तय हुआ था उस वक्त माना जा रहा था कि इसी दिन से बदायूं में भी सेवा शुरू हो जाएगी, लेकिन अब तक गाड़ियां न मिलने की वजह से सेवा शुरू होने में देरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed