{"_id":"618180fd95e52726696264e3","slug":"dhanteras-was-also-celebrated-in-the-countryside-markets-badaun-news-bly4650009186","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहात के बाजारों में भी रही धनतेरस की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहात के बाजारों में भी रही धनतेरस की धूम
विज्ञापन
उझानी में बर्तनों की खरीद करते ग्राहक। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी/बिसौली। उपनगरों और देहात के बाजारों में भी मंगलवार को धनतेरस की धूम रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की। उझानी में बर्तनों की दुकानों पर खास भीड़ रही। सराफा बाजार भी गुलजार रहा। बिल्सी के बाजार में देर रात तक ग्राहक खरीदारी करते रहे।
बिसौली में ट्रैक्टर एजेंसी संचालक चितरंजन गुप्ता ने बताया कि उनके यहां से 51 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई है। कुंवरगांव में मोबाइल की दुकानों के साथ सराफा दुकानों पर भी भीड़ रही। व्यापारी शिवम शर्मा, कैलाश उपाध्याय ने बताया धनतेरस से जो उम्मीदें थीं वह पूरी हुई हैं।
-
व्यापारियों की बात
धनतेरस से ही बाजार की सुस्ती टूट गई है। सोना और चांदी महंगे होने के बाद भी इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले धनतेरस पर ज्यादा बिक्री हुई है। अभी दिवाली बाकी है।-शोभित वैश्य, सराफा व्यापारी
विज्ञापन
कोरोना काल में देहात के बाजारों पर ज्यादा असर पड़ा था। इस बार दीपोत्सव ने बाजार को बढ़त दी थी। व्यापारियों की उम्मीद के अनुसार अच्छी बिक्री हुई है। -गौरव वर्मा, सराफा व्यापारी म्याऊ
कपड़ा और सराफा बाजार की धनतेरस पर सुस्ती टूट गई है। देहात के बाजारों में भी धनतेरस पर अच्छा व्यापार हुआ है। अगले चार दिन तक उम्मीदें बाकी हैं।-कैलाश उपाध्याय, कुंवरगांव
धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक बाजार भी काफी अच्छा रहा है। दीपोत्सव पर पांच दिन तक खरीदारी होती है। धनतेरस से जैसी उम्मीद थी उसके अनुसार कारोबार हुआ है। -शिवम शर्मा, कुंवरगांव
धनतेरस पर बर्तन बाजार गुलजार हो गया। देर रात तक खरीदार पहुंचते रहे। तांबा और पीतल के बर्तनों के साथ लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं की ज्यादा मांग रही। -चंद्रशेखर वार्ष्णेय, बिल्सी
ऑटो मोबाइल बाजार से जैसी उम्मीद थी वैसा ही रहा। बाइक के साथ स्कूटी की भी खूब बिक्री हुई है। काफी संख्या में लोग दिवाली के दिन बाइक की डिलीवरी लेंगे।-राजू सैफी, ऑटो मोबाइल व्यापारी
दिवाली पर किसान भी कृषि उपकरण खरीदता है। ट्रैक्टर बाजार इस वर्ष काफी अच्छा रहा है। इस वर्ष अकेले बिसौली में हमारी एजेंसी पर धनतेरस पर 51 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई है। -चितरंजन गुप्ता, बिसौली