फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Devotees worshiped Goddess Shailputri on the first day of Navratri.

Budaun News: नवरात्र के पहले दिन माता शैलपुत्री की भक्तों ने की पूजा

Mon, 16 Oct 2023 12:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 16 Oct 2023 12:04 PM IST
विज्ञापन
Devotees worshiped Goddess Shailputri on the first day of Navratri.
बिल्सी के हनुमानगढ़ी मंदिर पर माता रानी के मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त। संवाद
बदायूं। शारदीय नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में शैलपुत्री की आराधना की गई। मां दुर्गा के प्रथम अवतार शैलपुत्री की पूजा के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान लोगों ने व्रत रखकर मां का पूजन अर्चन कर सुख समृद्धि की कामना की। नवरात्र के मद्देनजर जिले के प्रमुख मंदिरों को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव नगला में स्थित देवी शक्ति पीठ नगला मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। ऐसे में मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। भक्त अपनी बारी का इंतजार करते रहे। नंबर आने पर भक्तों ने माता रानी शैलपुत्री के दर्शन किए। साथ ही उनसे मनौतियां मांगी, हालांकि मंदिर कमेटी की ओर से सुबह पांच बजे ही मंदिर के कपाल श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। इसके साथ ही कुछ मंदिरों पर भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। इसके अलावा ओवरब्रिज के नीचे स्थित माता रानी के मंदिर पर भी भक्तों की भीड़ लगी रही है। इधर घरों में लोगों घट पूजा की और मनौतियां मांगी।
विज्ञापन

------
मंदिर में लगीं अस्थायी दुकानें
-नगला मंदिर के बाहर कुछ लोगों ने अस्थाई तौर पर फूल, मालाओं और माता रानी के श्रृंगार का अस्थाई दुकान लगाकर बेचना शुरू कर दिया। इससे श्रद्धालुओं को किसी भी चीजें के लिए इधर उधर जाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
कुंवरगांव में भी भक्तों की भीड़

कुंवरगांव। नवरात्र के पहले दिन ग्राम देवता मंदिर, खाटू श्याम धाम पर भारी संख्या में भक्तों की भीड़ देखी गई। इसके अलावा नगर क्षेत्र के ब्रह्मदेव मंदिर, संकटमोचन हनुमान मंदिर, ठाकुर द्वारा मंदिर, नर्मदेश्वर मंदिर, शनि देव मंदिर, साई मंदिर व देहात क्षेत्र के अन्य गांवों में स्थित तमाम देवी मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने पूजा की।
---------
उघैती। रविवार को शारदीय नवरात्रि शुरू होते ही कस्बा स्थित माता रानी के मंदिर पर भक्तों की भीड़ लगी रही। आचार्य देवेश त्रिवेदी ने बताया पार्वती पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं। शैल का अर्थ है हिमालय और पर्वतराज हिमालय के यहां जन्म लेने के कारण इनका नाम शैलपुत्री पड़ा।
-------
उसावां। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन कस्बे के मंदिरों में मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने दुर्गा माता मंदिर में देव प्रतिमाओं पर दूध मिश्रित जल चढ़ाकर मनौतियां। सुबह से दुर्गा मंदिर के साथ-साथ कस्बे राधेश्याम मंदिर, बाबा लक्कड़ दास शिव मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर व पुराना इतबार बाजार के दुर्गा माता मंदिर पर पूजा अर्चना की गई।


--------
(फोटो-18)



बिल्सी। शारदीय नवरात्र के पहले दिन माता रानी के भक्तों ने अपने-अपने घरों में कलश स्थापित कर मां शैलपुत्री का पूजा-अर्चना की। नगर के हनुमानगढ़ी देवी मंदिर में भक्तों की काफी भीड़ रही। सभी ने मां शैलपुत्री के साथ ही अन्य देवियों का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके अलावा नगर के अन्य मंदिरों में माता रानी का जलाभिषेक किया।

बिल्सी के हनुमानगढ़ी मंदिर पर माता रानी के मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त। संवाद

बिल्सी के हनुमानगढ़ी मंदिर पर माता रानी के मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त। संवाद

बिल्सी के हनुमानगढ़ी मंदिर पर माता रानी के मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त। संवाद

बिल्सी के हनुमानगढ़ी मंदिर पर माता रानी के मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त। संवाद

बिल्सी के हनुमानगढ़ी मंदिर पर माता रानी के मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त। संवाद

बिल्सी के हनुमानगढ़ी मंदिर पर माता रानी के मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed