{"_id":"58b07a0a4f1c1b0511b245de","slug":"devotees-with-cheers-bholenath-by-the-jalabhishek","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयकारों के साथ भक्तों ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयकारों के साथ भक्तों ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
जयकारों के साथ भक्तों ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों ने शिवालयों में चढ़ाया महाकाल को जल
शुक्रवार को जिले भर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक करने के लिए दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों के शिवालय घंटे-घड़ियालों से गूंजते रहे। बम-बम भोले के उद्घोष से वातावरण शिवमय रहा। महिलाएं, बच्चे, बूढे़, जवान शिवार्चना में लगे रहे। भक्तों ने उपवास रखा।
प्रात: चार बजे से ही शहर के प्रसिद्ध मंदिर गौरीशंकर देवालय, बिरूआबाड़ी मंदिर, हरप्रसाद मंदिर, नगला मंदिर, दरीबा मंदिर, नवाब नौबत राय मंदिर में श्रद्धालु जलाभिषेक को उमड़ना शुरू हो गए। सुबह साढ़े दस बजे से राहुकाल प्रारंभ होने के कारण भोर से ही अत्याधिक भीड़ रही। हालांकि जल चढ़ाने का सिलसिला चलता रहा। धूप, दीप, धतूरा, पंचामृत, फूल, बेलपत्र, बेर, भांग आदि भगवान शिव को अर्पित किए गए। शिव चालीसा आदि का गुणगान दिनभर चलता रहा। आरती की गई। यज्ञ हुए। वहीं देहात क्षेत्रों में भी हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
श्री शिव भक्त मंडली की ओर से मोहल्ला चौबे स्थित प्राचीन ब्रह्म्देव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर विशेष पूजा अर्चना की गई। रुद्राष्टकध्यायी का पाठ कर शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया गया।
विज्ञापन
सिलहरी के दहेमी के प्राचीन शिवमंदिर में भी लोगों ने दुग्धाभिषेक कर मनोकामना पूर्ति की कामना की। उसावां के प्राचीन शिव मंदिर पटना देवकली और ग्राम रुखाड़ा के शिव शक्ति मंदिर पर मेला लगा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बच्चों के मुंडन संस्कार कराए।
वजीरगंज के प्रसिद्ध भोलानाथ मंदिर तथा खेरे वाली देवी मां के मंदिर पर लगे मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मनौतियां मांगी। कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया।
------
नूरपुर पिनौनी। क्षेत्र के प्रसिद्ध शिवमंदिर पर दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने दुग्धाभिषेक किया, कांवडिय़ों ने कांवड़ चढ़ाई। धार्मिक संगठनों की ओर से सुंदर झांकियां निकाली गईं। राजघाट से आई विशाल कांवड़ को भी गांव में घुमाया गया।
बिल्सी। मोहल्ला संख्या दो कोटरा स्थित नील कंठेश्वर महाराज मंदिर, शिव शक्ति भवन मंदिर, हनुमान गढ़ी, देववाणी मंदिर, रघुनाथ मंदिर, नवदुर्गा मंदिर आदि मंदिरों में जाकर भक्तों ने जलाभिषेक किया। गांव नगलाडल्लू के शिव मंदिर पर लगने वाले मेले का लोचन सिंह एवं राकेश कुमार कश्यप ने फीता काट कर शुभारंभ किया। गांव अहमदनगर असौली, सिमर्रा भोजपुर में आदि शिव तेरस के उपलक्ष्य में मेले आयोजित किए गए।
सहसवान। क्षेत्र के श्री शिव मंदिर शहबाजपुर पर तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का पालिकाध्यक्ष हाजी नूरुउद्दीन ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सहसवान गंगा जमुनी की मिसाल है। कार्यक्रम में महेंद्र सिंह शाक्य, संजीव कुमार, कमर जमशेद, मेला प्रबंधक अतर सिंह शाक्य, विद्याराम, कांता प्रसाद, रिंकू चांडक, अनीस अहमद, अब्दुल फरीद खां, मुगीश चौधरी, नीरज सक्सेना, महेंद्र सक्सेना, रवि शाक्य आदि मौजूद रहे।
मुजरिया। क्षेत्र के कौल्हाई स्थित शिवमंदिर पर लगे मेले में लोगों ने भगवान भोलेनाथ का गुणगान कर मनौतियां मांगी। दिनभर जलाभिषेक चला। झांकियां पेश की गईं। व्यवस्था में नेत्रपाल सिंह समेत अन्य लोगों का सहयोग रहा।
जरीफनगर/दहगवां। भोर से ही मंदिर और पैदल मार्ग भोले के जयकारों से गुंजायमान रहा। राजघाट के मोक्षदायिनी तट पर आस्था की डुबकी लगाने के बाद शिवधाम की यात्रा प्रारंभ की। कस्बा सहित क्षेत्र के महादेव मंदिर में ब्रह्ममुहूर्त से शुरू हुआ दर्शन और जलाभिषेक का सिलसिला सांध्यकालीन आरती के बाद तक चलता रहा।
------
धूमधाम से निकाली भोले बाबा की बारात
उझानी (बदायूं)। बडे़ महादेव के मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार शाम से शिवतेरस मेला शुरू हो गया। उदघाटन पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल ने किया। शुक्रवार दोपहर में भोले बाबा की बारात भी निकाली गई। मंदिर से मनमोहक झांकिया और बैंडबाजों के साथ निकली बारात में भक्तों ने उत्साह से भाग लिया। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक नीलांशु अग्रवाल ने नारियल फोड़कर बारात शुरू कराई। बारात बिल्सी रोड बाजार से होकर घंटाघर चौराहा और कछला रोड बाजार में भी पहुंची। बाजार में भक्तों ने बारात में शामिल झांकियों पर फूल बरसाए। काली अखाड़े में शामिल कलाकारों ने करतब दिखाए। बैंडबाजों की धून पर थिरकते भक्तों ने धमाल मचा दिया। देवी-देवताओं के रूप में स्कूली बच्चे भी नजर आए। मेला और बारात की व्यवस्थाओं में राजन यादव, बंटू माहेश्वरी, वीपी सिंह यादव, राजीव यादव, शिवकिशोर माहेश्वरी, कमल यादव आदि का सहयोग रहा।
------
तीन साल से जलाभिषेक कर रहे शकील
बिसौली। अब्दुल शकील भी कछला गंगा घाट से जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। पिछले तीन साल से हर शिवरात्रि पर वह कांवरिए की वेशभूषा में जलाभिषेक को जाते हैं। शुक्रवार को भी उन्होंने जलाभिषेक किया। उनका कहना है कि बरौलिया में लगने वाले मेले में उन्होंने मन्नत मांगी और पूरी होने पर जलाभिषेक करने की ठानी। तब से वह जलाभिषेक करते आ रहे हैं।