फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Destitute, poor social pension blessing

बेसहारा, गरीबों को वरदान है समाजवादी पेंशन

Mon, 13 Apr 2015 11:57 PM IST
सहसवान।
सहसवान। Updated Mon, 13 Apr 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Destitute, poor social pension blessing
बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव ने सोमवार को पन्ना लाल इंटर कॉलेज में तहसील क्षेत्र के 2500 समाजवादी पेंशन योजना के लाभार्थियों को परिचय पत्र वितरित करते हुए कहा कि सभी लाभार्थियों के बैंक खाते में एक करोड़, 50 लाख रुपये की धनराशि भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

सांसद यादव ने कहा कि यह पहला प्रदेश है, जहां इतनी बड़ी संख्या में गरीबों की सरकार द्वारा मदद की जा रही है। अतिवृष्टि के कारण फसलों के नुकसान पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों की सहायता 33 प्रतिशत तक नुकसान पर कृषि अनुदान राशि देने का निर्णय लिया है। कोई भी लेखपाल अथवा कर्मचारी किसानों को सहायता देेने में लापरवाही बरतेगा, उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विधान परिषद सदस्य बनवारी सिंह याद, सहसवान के विधायक ओमकार सिंह ने कहा कि गरीबों को धोखा देने वाले कभी कामयाब नहीं हो सकते, जो गरीबों की सहायता करता है उन्हें उसका फल अवश्य मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों की सहायतार्थ पांच सौ करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर किसानों के नुकसान की भरपाई कराई जा रही है।
विज्ञापन

डीएम शंभूनाथ ने बताया कि समाजवादी पेंशन योजना के लिए दो लाख आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे, जिसमें एक लाख 25 हजार पात्र पाए गए। लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 48 हजार महिलाओं को समाजवादी पेंशन के चिह्नित किया गया। जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के बारे में बताया कि पहले 15 तो अब 80 प्रतिशत परिवार लाभान्वित होंगे।  दो रुपये किलो गेहूं, तीन रुपये किलो चावल उपलब्ध इस मौके पर गुन्नौर के पूर्व विधायक प्रदीप कुमार गुड्डू, सहकारी बैंक के अध्यक्ष बृजेश यादव, अवधेश कुमार यादव, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नुरूद्दीन सहित मुख्य विकास अधिकारी देवेंद्र सिंह कुशवाहा, उप जिलाधिकारी सहसवान हरि शंकर यादव, डीआरडीए के परियोजना निदेशक रामरक्ष पाल, आजीविका मिशन के उपायुक्त आरपी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी एमके पाठक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संचालन नवाब सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed