फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Despite spending millions No power supply is improving

करोड़ों खर्च करने के बावजूद नहीं सुधर रही बिजली आपूर्ति

Wed, 02 Sep 2015 12:17 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Wed, 02 Sep 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
भीषण गर्मी में की लगातार की जा रही बिजली की कटौती से बिल्सी का जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले दो माह से कोई शेड्यूल नहीं रह गया है। लोगों में बिजली महकमे एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश है।

कई दिनों से गर्मी पड़ रही है, ऐसे में बिजली महकमा भी मनमानी कर रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि नगर क्षेत्र को इन दिनों 24 घंटे में मात्र छह-सात घंटे की बिजली आपूर्ति मिल पा रही है, जिसका यहां आने-जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। एक माह से तो रात के तीन बजे आपूर्ति मिलने के कारण लोगों का गर्मी में और भी बुरा हाल हो गया है। बिजली गुल रहने के कारण वह रात को भी चैन की नींद भी नहीं ले पा रहे हैं, क्योंकि मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ गया है। वही बिजली की अघोषित कटौती से नगर-क्षेत्र में लगे सभी तरह के उद्योग-धंधे भी चौपट पड़े हैं। कटौती के कारण नगर की पेयजलापूर्ति भी प्रभावित हैं। इधर, लोगों का कहना है कि पिछले दिनों प्रदेश सरकार ने हर तहसील मुख्यालय को कम से कम 16 घंटे बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से करोड़ों रुपये की लागत से हर तहसील पर अलग से नए विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण कराया गया। लेकिन जनता को निर्धारित 16 घंटे बिजली नहीं मिल रही है। इधर, एसडीओ अवनीत प्रताप सिंह ने बताया कि मुरादाबाद कंट्रोल से जो भी आपूर्ति मिलती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed